फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Then the Department of Basic Education in the dock

फिर कठघरे में बेसिक शिक्षा विभाग

Fri, 08 May 2015 07:32 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Fri, 08 May 2015 07:32 PM IST
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग के अंदर फैले मकड़जाल के सहारे की जा रहीं गड़बड़ियों का एक और मामला सामने आया है। फर्जी और कूटरचित दस्तावेजों के सहारे नौकरी हासिल करने में दोषी पाए जाने पर 2004 में बर्खास्त की गई शिक्षिका को नवंबर 2014 में बहाल करते हुए एक विद्यालय में तैनाती कर दी गई। इस मामले को एक व्यक्ति ने चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की है, जिस पर संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने डीएम, बीएसए, वित्त एवं लेखाधिकारी और बहाल हुई शिक्षिका से 12 मई 2015 तक जवाब दाखिल करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग में मृतक आश्रित कोटे के अंतर्गत दोहरी नियुक्तियां कर दी गई थीं। इसके अलावा 2014 में मृतक आश्रित कोटे से एक फर्जी नियुक्ति की गई, जिसकी जांच चल रही है। अब मामला बर्र्खास्तगी के बाद बहाली का सामने आया है। खीरी टाउन के मोहल्ला बुखारी टोला निवासी शमा बेगम ने 13 जुलाई 1987 को शिक्षा विभाग में मृतक आश्रित कोटे में शिक्षक पद पर नियुक्ति हासिल की थी। कन्या विद्यालय मैैलानी में कार्यरत हसमत जहां की मृत्यु के बाद उनके कोटे से यह नियुक्ति की गई थी, जो लखनऊ की निवासी थीं। इस मामले में तत्कालीन बीएसए राजेश वर्र्मा ने जांच कराई थी, जिसमें शमा बेगम के दस्तावेज पूर्णत: कूटरचित और फर्जी पाए गए थे। लिहाजा बीएसए ने 2004 में शिक्षिका शमा बेगम को बर्खास्त कर दिया था।
विज्ञापन

बीएसए डॉ. ओपी राय ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोर्ट के आदेशानुसार कार्रवाई की गई है। पूर्व में अधिकारियों ने किस आधार पर शिक्षक को बर्खास्त किया था, जिसकी जानकारी नहीं है। अब जो भी कोर्ट से आदेश मिलेंगे, उनका अनुपालन कराया जाएगा।
विभाग की लचर पैरवी से हुई बहाल
बर्र्खास्त होने के बाद शमा बेगम ने र्हाईकोर्ट की शरण ली थी, जिसमें बेसिक शिक्षा विभाग ने लचर और सत्यहीन पैरवी की। सूत्रों की माने तो कुछ विभागीय अधिकारियों ने लालच में आकर अपने ही विभाग की किरकिरी कराने से गुरेज नहीं की। लिहाजा कोर्ट ने 2014 में शमा बेगम के पक्ष में फैसला सुनाते हुए बहाली के आदेश कर दिए। इसके बाद विभागीय अधिकारियों ने नवंबर 2014 में फटाफट आदेश जारी कर शमा बेगम की प्राथमिक विद्यालय खीरी टाउन में नियुक्ति कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार माह का भुगतान भी किया
तैनाती पाने के बाद वेतन भुगतान को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। लिहाजा शिक्षिका शमा बेगम ने कोर्ट में अवमानना वाद दायर किया, जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर चार का वेतन प्राप्त करने में कामयाब रहीं।

न्यायालय के आदेश पर टिकी निगाहें
इस प्रकरण में पुनर्विचार याचिका करने वाले खीरी टाउन निवासी डॉ. सुजाअत अली खान ने कहा है कि इस मामले में विभाग की पैरवी लचर रही हैै। अब विपक्षियों का जवाब जानने के उपरांत न्यायालय जो आदेश पारित करेगा, वह वर्तमान परिस्थितियों पर लागू होगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed