{"_id":"6150c5308ebc3efadb23c660","slug":"thefts-revealed-in-three-houses-including-the-professor-lakhimpur-news-bly4608831105","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोफेसर समेत तीन घरों में हुईं चोरियों का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रोफेसर समेत तीन घरों में हुईं चोरियों का खुलासा
विज्ञापन
प्रोफेसर के घर हुई चोरी का खुलासा करते सीओ सिटी।
कोबरा मोबाइल की दो संदिग्धों की खींची गईं फोटो से तलाशे जा सके चोर
विज्ञापन
बीस लाख कीमत का सोना-चांदी और अन्य सामान किया गया बरामद
लखीमपुर खीरी। शहर की पॉश कॉलोनियों में हुई चोरी की तीन घटनाओं का सदर कोतवाली पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया। सीतापुर के थाना तंबौर निवासी चोरी के दो आरोपी पकड़े गए हैं, जबकि चोरी के माल को बिकवाने में मदद करने वाला लखीमपुर के मेला मैदान निवासी एक आरोपी सुनार को पकड़ा गया है। तीनों के पास से पुलिस ने करीब 20 लाख कीमत के जेवरात और नकदी बरामद की है।
करीब एक पखवाड़ा पहले पंजाबी कॉलोनी निवासी प्रोफेसर जेएन सिंह के बंद घर से चोरों ने लाखों कीमत के जेवरात समेत नगदी पार कर दी थी। इसके कुछ दिन बाद ही शहर की दूसरी पाश कॉलोनी कांशीनगर में महिला डॉक्टर व बैंक कर्मी के बंद घरों से चोरी की तीन घटनाएं हुई थीं। ताबड़तोड़ चोरी की घटनाओं से पुलिस के इकबाल पर सवाल उठने लगे थे। लिहाजा एसपी विजय ढुल ने चोरियों की खुलासा करने के लिए सीओ सिटी अरविंद कुमार वर्मा के नेतृत्व में आठ पुलिस टीमें गठित की थीं।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज से चोरों के खिलाफ कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है, लेकिन रात्रि गश्त के दौरान कोबरा मोबाइल टीम द्वारा दो संदिग्धों की खींची गईं फोटो से चोरों को तलाश करने में काफी मदद मिली। सीओ सिटी अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि कोबरा टीम द्वारा उपलब्ध कराई गई दो संदिग्धों की फोटो में से एक युवक के बारे में रेलवे स्टेशन, पान के खोखा दुकानदार द्वारा घटना वाले दिन देखे जाने की पुष्टि की गई। इससे उत्साहित पुलिस टीमों ने संदिग्ध की तलाश कर उसे सीतापुर के तंबौर से खोज निकाला, जिसकी निशानदेही पर उसे एक अन्य साथी को पकड़कर पूछताछ की गई। तब शहर के मेला मैदान निवासी एक सुनार की संलिप्तता सामने आई, जो चोरी का माल बिकवाने में चोरों की मदद करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीओ सिटी ने बताया कि पकड़े गए चोरों की पहचान जिशान पुत्र कय्यूम निवासी ठकुरन टोला कस्बा व थाना तंबौर जनपद सीतापुर और साहिबे आलम उर्फ अजय पुत्र गुड्डू निवासी नरियन टोला कस्बा व थाना तंबौर जनपद सीतापुर के तौर पर हुई है, जबकि चोरी का माल बेचने में मदद करने वाले की पहचान अजय रस्तोगी पुत्र चन्द्रसेन रस्तोगी निवासी मेला मैदान थाना कोतवाली सदर के तौर हुई है।
सीओ सिटी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त साहिबे आलम उर्फ अजय पुत्र गुड्डू व जीशान पुत्र कय्यूम के विरुद्ध जनपद बहराईच, बाराबंकी, सीतापुर व खीरी में चोरी, आर्म्स एक्ट व गैंगस्टर एक्ट के तहत पूर्व में करीब आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। घटना का खुलासा करने पर एसपी विजय ढुल ने पुलिस टीम के उत्साहवर्धन के लिए 25,000 रुपये पुरस्कार स्वीकृत किया है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव, एसआई देवेंद्र कुमार, रंजीत सिंह, हेड कांस्टेबल विजय शर्मा, हेमंत सिंह, मनीष यादव, मांगेराम शामिल है।
यह सामान हुआ बरामद
65 चांदी के सिक्के, एक हार (पीली धातु), एक अंगूठी (पीली धातु), एक जोड़ी कान के झाला (पीली धातु), छह कंगन (पीली धातु), एक चेन (पीली धातु), एक ब्रेसलेट (पीली धातु), एक जोड़ी बिछिया (पीली धातु), एक मंगलसूत्र (पीली धातु), एक बुंदीदार चेन (पीली धातु), पांच सुपारी, दो नारियल, 10 पान का पत्ता, दो प्लेट (सभी सफेद धातु), 22,000 रुपये नगद, एक पासबुक पीएनबी, एक चेक बुक मय विवरण लेन-देन बरामद हुआ है।
ग्राइंडर का भी करते थे इस्तेमाल
सीओ सिटी ने बताया कि पकड़े गए चोरी के आरोपी बहुत शातिर हैं, जो दिन में बंद घरों की रेकी करते थे और रात में मौका पाकर चोरी करते थे। ताले तोड़ने के लिए लोहे की रॉड का प्रयोग करते थे, लेकिन विशेष परिस्थितियों के लिए ग्राइंडर मशीन का भी प्रयोग करते थे, जिससे दीवार, अलमारी आदि को आसानी से काटा जा सकता है। इसके अलावा पेचकस, रस्सी व दस्ताने बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
बीस लाख कीमत का सोना-चांदी और अन्य सामान किया गया बरामद लखीमपुर खीरी। शहर की पॉश कॉलोनियों में हुई चोरी की तीन घटनाओं का सदर कोतवाली पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया। सीतापुर के थाना तंबौर निवासी चोरी के दो आरोपी पकड़े गए हैं, जबकि चोरी के माल को बिकवाने में मदद करने वाला लखीमपुर के मेला मैदान निवासी एक आरोपी सुनार को पकड़ा गया है। तीनों के पास से पुलिस ने करीब 20 लाख कीमत के जेवरात और नकदी बरामद की है।