{"_id":"68b72cd683893d9755023d79","slug":"theft-revealed-police-sent-two-accused-to-jail-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-154705-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: चोरी का खुलासा, दो आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: चोरी का खुलासा, दो आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी-संवाद
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली की महेवागंज स्थित हाजीपुर ओदरहना निवासी एक ग्रामीण के घर से चोर जेवरात और एक मोबाइल चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू की थी। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान पकड़े गए दोनों आरोपियों का पुलिस ने चालान भेजा जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
शहर कोतवाल हेमंत राय ने बताया कि 15 जून की रात मोअज्जम उर्फ मोजम अली निवासी हाजीपुरवा ओदरहना महेवागंज के घर से चोरों ने कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया था। चोर घर से मटर माला, सोने के झाले, दो जोड़ी पायल चांदी की, कान की बाली सोने की, 35 हजार रुपये, मोबाइल फोन, बर्तन तथा कपड़े आदि चुरा ले गए थे।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की और मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू की। सोमवार को कोतवाली पुलिस के हाथ दो संदिग्ध लगे। पुलिस दोनों आरोपियों को शक के आधार पर कोतवाली लाई और पूछताछ की। आरोपियों की पहचान अकील निवासी दलालनपुरवा, मो. अजीम उर्फ छोटू निवासी दलालनपुरवा सदर के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान पुलिस ने चोरी किया गया सामान भी बरामद किया है। संवाद