{"_id":"69a9c30f742544017e092c45","slug":"theft-of-rs-15-lakh-from-a-grocery-shop-on-bhira-bijua-state-highway-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-169664-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: भीरा-बिजुआ स्टेट हाईवे पर परचून दुकान में डेढ़ लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: भीरा-बिजुआ स्टेट हाईवे पर परचून दुकान में डेढ़ लाख की चोरी
Thu, 05 Mar 2026 11:23 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
चोरों द्वारा तोड़ा गया शटर-संवाद
भीरा। थाना भीरा क्षेत्र में चोरों ने पुलिस गश्त को चुनौती देते हुए भीरा-बिजुआ स्टेट हाईवे मार्ग स्थित एक परचून की दुकान का शटर तोड़कर करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
अवधेश गुप्ता निवासी लालू टांडा की परचून की दुकान बरमबाबा चौराहे के समीप स्थित है। मंगलवार रात करीब 11 बजे वह दुकान बंदकर घर चले गए थे। देर रात लगभग एक बजे के आसपास चोरों ने दुकान को निशाना बनाया।
चोरों ने पहले दुकान के पीछे की दीवार में सेंध लगाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। इसके बाद उन्होंने आगे से शटर तोड़कर दुकान में प्रवेश किया। चोर दुकान से परचून का कीमती सामान, कूपन व नकदी मिलाकर करीब डेढ़ लाख रुपये का माल समेट ले गए।
विज्ञापन
बुधवार सुबह जब अवधेश गुप्ता रोजाना की तरह दुकान खोलने पहुंचे तो शटर टूटा देख उनके होश उड़ गए। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक फुटेज कैद हुई है। पीड़ित अवधेश गुप्ता ने घटना की लिखित तहरीर भीरा पुलिस को दे दी है और कार्रवाई की मांग की है।
थाना प्रभारी रोहित दुबे ने बताया कि बरमबाबा चौराहे के पास परचून की दुकान में चोरी की घटना हुई है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।