{"_id":"6776d4647e8361ce4e02f750","slug":"theft-of-lakhs-by-breaking-the-shutter-of-a-bullion-shop-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-136369-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सराफे की दुकान का शटर तोड़कर लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सराफे की दुकान का शटर तोड़कर लाखों की चोरी
विज्ञापन
संपूर्णानगर में चोरी के बाद टूटा शटर। संवाद
संपूर्णानगर। कस्बे के मुख्य बाजार में चोर बुधवार रात एक सराफे की दुकान का शटर तोड़कर लाखों के जेवर व नकदी चुरा ले गए। इसके अलावा एक शराब की दुकान का भी ताला तोड़ चोरों ने नकदी पार कर दी। एक अन्य दुकान का शटर तोड़ने की भी कोशिश की गई। भड़के व्यापारियों ने पुलिस की गश्त पर सवाल उठाते हुए दुकानें बंद कर दीं।
कस्बे के मुख्य बाजार में न्यू पूर्वांचल ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। बुधवार रात चोर दुकान के सामने का शटर तोड़कर अंदर घुसे और लाखों रुपये के जेवर चोरी कर लिए। कुछ दूरी पर स्थित शराब की दुकान में घुसकर चोरों ने यहां से नकदी चोरी कर ली। ज्वैलर्स के मालिक मनोज वर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह उन्हें पता चला। करीब सात लाख के जेवर व 50 हजार की नकदी चोर चुरा ले गए हैं।
घटना के बाद मौके पर व्यापार मंडलों के पदाधिकारी समेत अन्य लोग एकत्र हो गए और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए दुकानें न खोलने की बात कहने लगे। व्यापारियों का कहना था कि थाने से करीब तीन सौ मीटर की दूरी पर दुकान स्थित है।
विज्ञापन
उधर शराब की दुकान के कैमरा का तार काटकर चोरों ने चोरी की। ज्वैलर्स की दुकान से चोर अलमारी समेत अन्य सामान ले गए थे, जो कुछ दूरी पर गन्ने के खेत में बरामद हुई। आसपास के लोगों ने बताया कि ज्वैलर्स की दुकान में चोरी के दौरान चोरों ने उनके घरों के पीछे के दरवाजे में पहले कुंडी लगा दी, ताकि लोग घर के बाहर न निकल सकें। बल्ब बंद करने के बाद चोरों ने ईंट व बल्लियों के सहारे शटर को तोड़कर अंदर से अलमारी निकाली।
पांच दिन में खुलासे के आश्वासन के बाद खुली दुकानें
नगर व्यापार मंडल कंछल गुट के महामंत्री इश्तियाक अहमद खान ने खुलासा न होने पर बाजार बंद करने की अपील व्यापारियों से की थी। नगर व्यापार मंडल मिश्रा व कंछल गुटों के पदाधिकारी व सदस्य थाने पहुंचे और थाना प्रभारी ओमप्रकाश राय से वार्ता की। एसओ ओमप्रकाश राय ने व्यापारियों से कहा कि सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। एक बाइक दिख रही है। हर पहलु की जांच कर तीन से पांच दिन में घटना का खुलासा किया जाएगा। इसपर व्यापारी सहमत हुए, जिसके बाद सुबह साढ़े 10 बजे बाजार खुला।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
ज्वैलर्स और शराब की दुकान में चोरियां हुई हैं। टीमों को लगाकर जल्द से जल्द चोरियों का खुलासा किया जाएगा। सीसीटीवी कैमरे भी जगह-जगह के खंगालने का काम किया जा रहा है।
ओमप्रकाश राय, थाना प्रभारी, संपूर्णानगर