फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Theft in two houses, the police beat up the victims

Lakhimpur Kheri News: दो घरों में चोरी, पुलिस ने पीड़ितों को ही पीटा

Mon, 01 May 2023 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Theft in two houses, the police beat up the victims
मैगलगंज। थाना क्षेत्र के आशिकनगर गांव में शनिवार रात चोरों ने दो घरों में सेंध लगाकर चोरी की। पीड़ित का आरोप है कि शिकायत करने पर पुलिस ने उसके भाई को ही पीटकर चौकी से भगा दिया।
विज्ञापन

गांव के ओमप्रकाश पुत्र मितान लाल ने चौकी फत्तेपुर में तहरीर देकर बताया कि शनिवार रात घर में पीछे की दीवार काटकर चोर घर से 45 हजार रुपये नकद और करीब 40 हजार रुपए का जेवर चोर चोरी कर ले गए। गांव के ही रितेश कश्यप के घर चोरों ने दीवार काटकर चोरी की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए। तहकीकात करने चौकी पुलिस ने पीड़ित को चौकी पर बुलाया।
विज्ञापन

आरोप है कि पुलिस ने पीड़ित को धमकाया और उनके साथ मारपीट की। आशिकनगर निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि हमारे भाई संत कुमार को पुलिस ने काफी मारा-पीटा और चोरी की घटना को संदिग्ध बताते हुए वहां से भगा दिया। इसके बाद दूसरे घर में चोरी हुई थी। उनको भी पुलिस उठाकर ले गई। इस तरह क्षेत्र में डर और भय का माहौल पैदा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी प्रभारी उदयवीर सिंह ने बताया कि पीड़ित के बयानों में विरोधाभास था। इसलिए सख्ती से पूछताछ की थी। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मारपीट की बात निराधार है। सीओ मितौली सुबोध जायसवाल का कहना है कि ऐसी घटना संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed