{"_id":"611c11338ebc3e430c7ed207","slug":"the-youth-who-went-fishing-in-madwa-village-drowned-in-the-pond-lakhimpur-news-bly4565998137","type":"story","status":"publish","title_hn":"मड़वा गांव में मछली पकड़ने गया युवक तालाब में डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मड़वा गांव में मछली पकड़ने गया युवक तालाब में डूबा
विज्ञापन
युवक की मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल
धौरहरा। ईसानगर थाना क्षेत्र के मड़वा गांव में मंगलवार को मछली पकड़ने गए एक युवक की तालाब के पानी में डूबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन ने शव को बाहर निकाला। घटना की सूचना के बाद पहुंची खमरिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजा।
थाना ईसानगर क्षेत्र के मड़वा गांव के निकट बने तालाब में मंगलवार की सुबह गांव के ही लक्ष्मी नारायण निषाद पुत्र हरिद्वारी मछली पकड़ने के लिए पानी में जाल लगा रहे थे। इसी बीच वह अचानक तालाब के गहरे पानी में चले गए और ज्यादा पानी होने की वजह से डूब गए।
लक्ष्मीनारायण के डूबने की सूचना पर पहुंचे परिजन ने शव को बाहर निकाला और घटना की सूचना खमरिया पुलिस चौकी प्रभारी को दी। घटना की सूचना पर पहुंची खमरिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
नहर में डूबे युवक का शव तीन दिन बाद मिला शव
निघासन। शारदा नहर में छलांग लगाने वाले युवक का शव तीन दिन बाद ढखेरवा पुल से करीब एक किलोमीटर दूर बरामद हुआ है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद घरवालों को सौंप दिया।
ढखेरवा चौकी इलाके के लखहा गांव निवासी अवनीश कुमार (23) पुत्र जगदंबा प्रसाद वर्मा ने शनिवार की दोपहर ढखेरवा पुल से शारदा नहर में छलांग लगा दी थी। नहर में कूदने से पहले अवनीश ने अपने भाई श्रीप्रकाश को फोन कर नहर में कूद जाने की बात बताई थी। साथ ही कुछ दोस्तों को भी फोन और व्हाट्सएप मेसेज किए थे। घटना के बाद से ही घरवाले उसे नहर में तलाश करवा रहे थे। तीन दिन बाद ढखेरवा मल्लबेहड़ के बीच नहर में शव उतराता देखा गया। चौकी इंचार्ज लाल बहादुर मिश्रा ने बताया कि मृतक के घरवालों ने तहरीर दी है, मृतक के मोबाइल की काल डिटेल की जांच करके दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद