{"_id":"6a5924cba6854e10600386b3","slug":"the-youth-was-called-on-the-phone-and-attacked-with-sharp-weapons-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-179993-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: युवक को फोन कर बुलाया, धारदार हथियारों से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: युवक को फोन कर बुलाया, धारदार हथियारों से किया हमला
Fri, 17 Jul 2026 12:06 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली के मोहल्ला गंगोत्रीनगर निवासी उत्तम तिवारी को फोन कर पॉलिटेक्निक स्कूल सलेमपुर कोन बुलाने के बाद चार लोगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया।
हमले में युवक के नाक, आंख, सिर और पैर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी तहरीर में उत्तम तिवारी ने बताया कि बुधवार को उसके मोबाइल फोन पर सलेमपुर कोन निवासी रिश्तेदार के लड़के का फोन आया और उसे पॉलिटेक्निक स्कूल सलेमपुर कोन बुलाया गया। वहां पहुंचने पर सरवन कुमार, प्रियांशु शुक्ला उर्फ गोलू, सचिन कुमार उर्फ छोटू और रेखा शुक्ला उर्फ गोल्हा ने उस पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
सहायक पुलिस अधीक्षक विवेक तिवारी ने बताया कि घायल की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।