{"_id":"6908edad8e1cbee5e90914e4","slug":"the-youth-continued-to-be-beaten-while-the-police-remained-spectators-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-160117-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पिटता रहा युवक, तमाशबीन बनी रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पिटता रहा युवक, तमाशबीन बनी रही पुलिस
Mon, 03 Nov 2025 11:30 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 03 Nov 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
पुलिस के सामने युवक को पीटते आरोपी। स्रोत : सोशल मीडिया
विज्ञापन
खमरिया। गांव पोखरा में खेत के विवाद में कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को पुलिस के सामने ही पीट दिया। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
पोखरा गांव में मंशाराम के खेत की मेड़ का विवाद था। आरोप है कि मंशाराम की मदद में पहुंचे लोग गांव के ही भीम को पीटने लगे। किसी तरह जान बचाकर खेत से भागे भीम गांव निवासी प्रधान उमेश पाठक के घर पहुंचा तो प्रधान ने ईसानगर पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद ईसानगर पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन बेखौफ दबंगों ने पुलिस की मौजूदगी में भीम को पुनः पीटना शुरू कर दिया।
इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद पीड़ित भीम की मां रुक्मिणी देवी ने थाने में तहरीर देकर बेटे भीम को बुरी तरह पीटने का आरोप लगाया है। थाना अध्यक्ष ईसानगर निर्मल तिवारी ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन