{"_id":"6abea5571a013f732004d2c6","slug":"the-young-woman-died-due-to-drowning-a-report-was-filed-against-the-young-man-and-his-father-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-186524-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: युवती की डूबने से हुई थी मौत, युवक व उसके पिता पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: युवती की डूबने से हुई थी मौत, युवक व उसके पिता पर रिपोर्ट दर्ज
Thu, 01 Oct 2026 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 01 Oct 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/धौरहरा।
धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के सरसवा गांव के पास खुदुवा पुल के पानी में मिला 18 वर्षीय युवती का शव पोस्टमाॅर्टम के बाद बृहस्पतिवार को परिजनों को सौंप दिया गया। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में युवती की मौत डूबने से होने की पुष्टि हुई है।
मामले में पुलिस ने गांव के ही युवक व उसके पिता के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की है। इसी युवक पर परिजनों ने युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
युवती सोमवार को खेत जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं आई थी। बुधवार को उसका शव खुदुवा पुल के पानी में उतराता मिला था। इसके बाद परिजनों ने गांव के ही युवक पर युवती को ले जाने और उसकी हत्या करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
सीओ अभिषेक यादव ने बताया कि मामले में दिनेश व उसके पिता राममूर्ति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है।