फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The young man who went to bathe in the canal died by drowning in the siphon

नहर में नहाने गए युवक की सायफन में डूबकर मौत

Tue, 07 Jun 2022 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
The young man who went to bathe in the canal died by drowning in the siphon
नहर के सायफन में डूबे नाबालिग को निकालते ग्रामीण व पुलिस।
06 एलकेच 29
विज्ञापन

नहर में नहाने गए युवक की
सायफन में डूबकर मौत
- घटना से अफ्फान के परिवार में मातम
संवाद न्यूज एजेंसी
ओयल। बड़ी नहर के सायफन में नहा रहे युवक की डूबकर मौत हो गई। अचानक घटी इस घटना से परिवार में मातम है।
कस्बे के मोहल्ला शिवाला निवासी चंदा मियां का 17 वर्षीय पुत्र अफ्फान अपने कुछ दोस्तों के साथ चौकी क्षेत्र के ग्राम साड़ीनामा के पास निकली शारदा सहायक बड़ी नहर में सोमवार दोपहर तीन बजे नहाने गया था। नहर में पानी न होने के चलते वह नहर के सायफन (झाल) में भरे पानी में नहाने लगा। अचानक वह गहरे पानी में पहुंचकर डूबने लगा। साथ नहा रहे दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे।

इसी दौरान ओयल पुलिस के सिपाही शिवा सिंह और डायल 112 के रामसिंह पटेल ने सायफन में छलांग लगा दी। काफी प्रयासों के बाद दोनों पुलिस के जवान डूब रहे अफ्फान को बाहर निकाला और ओयल ट्रामा सेंटर लेकर आए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं परिवार वालों ने अफ्फान के शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी मिली थी, टीम के साथ मौके पर जा कर डूब रहे नाबालिग को बाहर निकाला गया, डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed