{"_id":"62a8e8d9c8f0242f18131746","slug":"the-young-man-raped-the-girl-who-went-to-the-farm-lakhimpur-news-bly4881717126","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत पर गई युवती के साथ युवक ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत पर गई युवती के साथ युवक ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन
खेत पर गई युवती के साथ
युवक ने किया दुष्कर्म
- पीड़िता ने ईसानगर थाने में दी तहरीर
- पुलिस ने मामला प्रेम प्रसंग का बताया
संवाद न्यूज एजेंसी
धौरहरा/ खमरिया। थाना ईसानगर क्षेत्र के एक गांव में एक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। युवती ने गांव के युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए थाना ईसानगर पुलिस को तहरीर दी है। वहीं पुलिस ने मामला प्रेम प्रसंग का बताया है।
ईसानगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती (25) ने थाना ईसानगर पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वह रविवार की रात करीब 10:00 बजे घर से बाहर खेत की तरफ गई थी, जहां घात लगाए बैठे गांव के एक युवक ने उसे पीछे से दबोच लिया और दुष्कर्म किया।
युवती के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर दौड़े परिवार के लोगों ने युवक को मौके पर ही धर दबोचा। इसी बीच आरोपी युवक की पत्नी के साथ मौके पर पहुंचे गांव के कुछ लोगों ने जबरन युवक को परिजन से छुड़ा लिया। पीड़िता ने सोमवार को ईसानगर थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद पांडेय ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है। साक्ष्य मिलते उचित कार्रवाई की जाएगी।