फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The woman was shot by her husband, the police arrested

महिला को उसके पति ने ही मारी थी गोली, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 04 Mar 2022 11:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
The woman was shot by her husband, the police arrested
आरोपी पति।
आरोपी व्यक्ति की लाइसेंसी बंदूक जब्त, पत्नी के चरित्र पर करता था शक
विज्ञापन

मोहल्ला राजाजीपुरम में गोली लगने से महिला के घायल होने का मामला
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली के मोहल्ला राजाजीपुरम में बृहस्पतिवार की रात महिला को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार किया है। लाइसेंसी बंदूक से गोली चलाई गई थी, जिसे कोतवाली पुलिस ने जब्त कर लिया है। वहीं घायल महिला का लखनऊ में इलाज कराया जा रहा है।
राजाजीपुरम निवासी अनूप कुमार मिश्रा की पत्नी 45 वर्षीय रेखा मिश्रा बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे घर के किचन में खाना बना रहीं थीं, तभी पीछे से किसी ने फायर कर दिया। गोली महिला की पीठ में कंधे के पास लगी, जिससे रेखा मिश्रा बेहोश होकर गिर गईं। फायर की आवाज सुनकर बेटी किचन में पहुंची तो वहां का नजारा देखकर सन्न रह गई। इस दौरान किराएदार समेत मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। सूचना पाकर राजापुर चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने रात में ही महिला को लखनऊ रेफर कर दिया था।
विज्ञापन

पुलिस ने घटना के वक्त घर में मौजूद पति व बेटी से पूछताछ की, तो दोनों ने अनभिज्ञता जाहिर की। मोहल्ले के लोगों ने भी किसी बाहरी व्यक्ति को आते-जाते नहीं देखा था, जिसके बाद पुलिस ने अनूप के घर में रह रहे किरायेदार से पूछताछ की तो उसने बताया कि रेखा मिश्रा को उसी के पति अनूप कुमार मिश्र ने लाइसेंसी बंदूक से गोली मारी थी। फायर की आवाज सुनकर जब वह मौके पर पहुंचा तो अनूप ने किराएदार पर भी लाइसेंसी बंदूक तानकर मुंह बंद रखने के लिए धमकाया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी पति ने बताया कि उसे पत्नी के चरित्र पर शक था, जिस कारण उसने बृहस्पतिवार की रात में पत्नी को गोली मारी थी। कोतवाली पुलिस ने रात में ही आरोपी पति अनूप को गिरफ्तार कर लाइसेंस बंदूक जब्त कर ली है। आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

राजाजीपुरम में महिला को गोली मारे जाने के मामले का खुलासा कर दिया गया है। महिला के चरित्र पर शक के चलते उसके पति ने ही अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारी थी, जिसके लिए वह पहले से प्लान बना चुका था। बृहस्पतिवार की रात को खाना बना रही पत्नी पर पीछे से फायर किया, जो उसकी पीठ पर कंधे के पास लगा। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लाइसेंसी बंदूक जब्त की गई है।
- संजीव सुमन, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed