फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The wheels of trains stopped due to trees falling on OHE line and track

Lakhimpur Kheri News: ओएचई लाइन और ट्रैक पर पेड़ गिरने से थमे ट्रेनों के पहिये

Thu, 10 Apr 2025 11:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
The wheels of trains stopped due to trees falling on OHE line and track
मैलानी-बांकेगंज के बीच ओएचई लाइन पर गिरा पेड़स्रोत-सोशल मीडिया - फोटो : kathua
मैलानी। बुधवार रात आई आंधी और बृहस्पतिवार सुबह तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से मैलानी-बांकेगंज के बीच जंगल में ओएचई लाइन और ट्रैक पर पेड़ गिर जाने से ट्रेनों का आवागमन बाधित हो गया। गोरखपुर-पीलीभीत एक्सप्रेस सहित अन्य पैसेंजर ट्रेनें घंटों लेट हो गईं।
विज्ञापन

लखनऊ-मैलानी खंड पर मैलानी-बांकेगंज सेक्शन में करीब बारह किमी रेलमार्ग दुधवा टाइगर रिजर्व के बफर जोन मैलानी रेंज के जंगल से होकर गुजरता है। मैलानी-बांकेगंज के बीच रेल किमी नंबर 186/1-2 के पास सुबह किसी समय ओएचई लाइन और ट्रैक पर एक पेड़ गिर गया। मैलानी से बांकेगंज के लिए रवाना हुई मालगाड़ी के चालक ने पेड़ ट्रैक पर पेड़ गिरा देख सूचना सुबह करीब साढ़े नौ बजे संबंधित अधिकारियों को दी।
विज्ञापन

सूचना पाकर पूरनपुर से टावर वैगन, फरधान से टीआरडी कर्मचारी सड़क मार्ग से और मैलानी से एक लाइट इंजन इंजीनियरिंग कर्मचारियों को लेकर घटनास्थल पर पहुंचा। इंजीनियरिंग कर्मचारियों ने पेड़ हटाकर ट्रैक क्लियर किया। इसके बाद टीआरडी कर्मियों ने ओएचई लाइन दुरुस्त की, तब जाकर दोपहर लगभग पौने एक बजे दोबारा आवागमन शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे पहले बीच सेक्शन में खड़ी मालगाड़ी को बांकेगंज के लिए रवाना किया गया। इसके चलते गोरखपुर-पीलीभीत एक्सप्रेस सहित गोमतीनगर-पीलीभीत, डॉलीगंज-मैलानी, पीलीभीत-मैलानी, डॉलीगंज-मैलानी, मैलानी-डॉलीगंज, मैलानी-सीतापुर पैसेंजर पैसेंजर घंटों लेट हो गईं, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed