फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The weather turned pleasant amidst the sunshine, cool winds brought relief.

Lakhimpur Kheri News: धूप के बीच मौसम हुआ सुहाना, ठंडी हवाओं ने दी राहत

Tue, 05 May 2026 11:10 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 05 May 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
The weather turned pleasant amidst the sunshine, cool winds brought relief.
लखीमपुर खीरी। जिले में ज्येष्ठ माह में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बीते दिनों हुई बारिश और हवा मई की तेज धूप और गर्म हवाओं से राहत दिला रही है। मौसम खुशगवार होने की वजह से लोग मौसम का लुत्फ उठा रहे हैं। वहीं, मौसम विभाग ने बारिश को लेकर दो दिनों तक जिले में यलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


मौसम में बदलाव की वजह से तापमान में कमी आई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री, जबकि न्यूनतम पारा 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही हल्की ठंडी हवाओं ने लोगों को राहत दी। बदलते मौसम के चलते लोगों को उमस और तपन से कुछ राहत मिली। बाजारों और सड़कों पर भी चहल-पहल बढ़ती नजर आई। लोग घरों से बाहर निकलकर खुले मौसम का आनंद लेते दिखाई दिए। खासकर बच्चों और बुजुर्गों ने इस सुहाने मौसम का भरपूर लुत्फ उठाया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज बिजली कड़कने और 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed