फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The waste 125 farmers, 57 received compensation

125 किसान हुए बर्बाद, 57 को मिला मुआवजा

Tue, 07 Apr 2015 08:33 PM IST
तिकुनियां (लखीमपुर खीरी)।
तिकुनियां (लखीमपुर खीरी)। Updated Tue, 07 Apr 2015 08:33 PM IST
विज्ञापन
The waste 125 farmers, 57 received compensation
जिले में बारिश और ओले गिरने से किसान तबाह हो गए हैं, किंतु सरकारी रिपोर्ट में 20 प्रतिशत तक का ही नुकसान माना जा रहा है। रिपोर्ट में तहसील निघासन के गांव बेलापरसुआ में सर्वाधिक 25 से 49 प्रतिशत तक फसलों का नुकसान दर्शाया गया है, किंतु यहां के किसानों को दिया जाने वाला मुआवजा भी खानापूरी साबित हुआ है। वजह है 125 किसानों में से फरवरी में हुई बारिश के नुकसान का जिन 57 किसानों में 94 हजार रुपये की धनराशि वितरित की गई, वह उनके किसी काम नहीं आ पाई है। इस राशि से न तो उनकी बैंक के कर्जे की किस्त अदा हो पाई है और न ही खाद, बीज की कीमत ही अदा हो सकी है। क्षेत्र के सुकई, दीनदयाल, रामाधार, जानकी, कुसुमा देवी जैसे तमाम ऐसे किसान हैं, जिन्हें पांच से 15 सौ रुपये तक ही मुआवजा मिल सका है, जो उनके लिए नाकाफी रहा है।
विज्ञापन


इन किसानों को नहीं मिला मुआवजा
तिकुनियां। बार्डर इलाके के गांव चौगुर्जी निवासी अयोध्या प्रसाद, राकेश कुमार, वकील कृष्ण कुमार ने बताया कि उनके खेत में खड़ी नौ एकड़ मसूर की फसल ओला गिरने से पिछली बारिश में नष्ट हो गई थी। इस बाबत क्षेत्रीय लेखपाल ने रिपोर्ट भेजने की बात कही थी, लेकिन अभी तक मुआवजा नहीं मिला है। इन किसानों ने डीएम से मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


25 से 50 फीसदी तक के नुकसान का पुन: सर्वे कराने के निर्देश दिए गए हैं, जिसकी आठ अप्रैल की शाम तक रिपोर्ट मांगी गई है। 25 से 50 फीसदी तक के नुकसान पीड़ितों को भी मुआवजा दिया जाएगा। बजट मिलते ही पूर्व में चिह्नित किसानों को मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-हरिकेश चौरसिया, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed