{"_id":"6845cfbc42ea22b15b0f1f38","slug":"the-villagers-submitted-a-memorandum-and-requested-for-the-tiger-to-be-caught-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-147729-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: ग्रामीणों ने ज्ञापन देकर बाघ को पकड़े जाने की लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: ग्रामीणों ने ज्ञापन देकर बाघ को पकड़े जाने की लगाई गुहार
विज्ञापन
संपूर्णानगर रेंजर को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण। संवाद
संपूर्णानगर। संपूर्णानगर वन रेंज के तहत बाघ व तेंदुए का आतंक सीमावर्ती कई गांवों में दहशत बनकर फैला हुआ है। इसी को लेकर आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने रेंजर को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में बाघ को पकड़े जाने की मांग की गई है। साथ ही अगर कोई घटना होती है तो उसका जिम्मेदार भी वन विभाग को होना बताया गया है।
रविवार को सिंगाही खुर्द के पास वृंदावन कॉलोनी के वीरू, ममता, हीरालाल, सीमा देवी, रामसजन, राधा समेत दर्जनों ग्रामीण वन रेंज कार्यालय पहुंचे। रेंजर अनिल कुमार से वार्ता करते हुए उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि क्षेत्र में बीते दिनों बाघ ने हजारा की एक महिला पर हमला कर जंगल में खींचकर मार डाला था।
बताया कि चीनी मिल के पास नाला पार कर जंगल से बाघ आए दिन गांवों की ओर आ जाता है। शनिवार की शाम को भी वृंदावन कॉलोनी में बाघ देखा गया था, इससे ग्रामीण भयभीत हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुहार लगाते हुए गश्ती बढ़ाकर बाघ को पकड़े जाने के साथ ही आबादी को सुरक्षित करने के लिए जंगलों के किनारे तार फैंसिंग, लाइट आदि लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि अगर कोई भी घटना होती है तो उसका जिम्मेदार सीधे वन विभाग ही होगा। रेंजर अनिल कुमार ने बताया कि बाघ को जल्द से जल्द ट्रैंकुलाइज करने की कोशिश की जा रही है। बाघ को पकड़ने के लिए बाहर से भी टीम आई है और कई जगह पर मचाने भी बनाई हैं। साथ ही पिंजड़ा लगा रखा है ताकि बाघ को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।