{"_id":"b87632111a495f03bae31cdb0aa92c21","slug":"the-victim-mla-said-the-25-thousand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ित को विधायक ने दिए 25 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़ित को विधायक ने दिए 25 हजार
पलियाकलां
Updated Thu, 03 Sep 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार की सुबह पलिया-दुधवा मार्ग पर बस से हुई टक्कर में मौत का शिकार हुए युवक आसिफ के घर पहुंचकर विधायक ने फोन पर किए वायदे के तहत उनके पिता को 25 हजार रुपये की धनराशि दी। विधायक ने परिवार से हादसे पर दुख जताया और फिर उन्होंने दुर्घटना के क्लेम का मुकदमा अपने वकील से लड़वाने की पेशकश की।
सोमवार की सुबह करीब नौ बजे मोहल्ला माहीगिरान निवासी युवक आसिफ साइकिल से पलिया दुधवा मार्ग स्थित दुकान पर काम करने के लिए आ रहा था। इसी दौरान गौरीफंटा से पलिया आ रही एक बस ने उसे रौंद दिया, जिसमें आसिफ की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना से गुस्साए लोगों ने कई जगह जाम लगाकर प्रदर्शन किया था। जानकारी पर विधायक रोमी साहनी ने फोन से घरवालों से बातचीत की और 25 हजार रुपये देने का वायदा किया था। उनका कहना था कि वह इलाहाबाद में हैं और आते ही उनके घर पहुंचेंगे। वह बुधवार को उनके घर माहीगिरान पहुंचे। उन्होंने युवक के घरवालों से हादसे पर अफसोस जताया और पिता को 25 हजार रुपये दिए। विधायक ने कहा कि दुर्घटना क्लेम का मुकदमा वह अपने वकील से लड़वाएंगे।