फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The two sides accused each other of mining

Lakhimpur Kheri News: खनन को लेकर दो पक्षों पर एक-दूसरे ने लगाए आरोप

Sat, 20 Dec 2025 11:32 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 20 Dec 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
The two sides accused each other of mining
पलियाकलां। खनन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों ने पुलिस को अलग-अलग तहरीर दी। इसमें एक पक्ष ने मारपीट के साथ पगड़ी उछालने और दूसरे ने मारपीट के साथ दाढ़ी नोचने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है जांच के बाद ही कोई कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

क्षेत्र के अतरिया क्रॉसिंग के पास शुक्रवार की रात दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें एक पक्ष रात में कमल चौराहे पहुंचा और जाम लगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस के समझने के बाद वह हट गए। एक पक्ष के सुरेन्द्र पाल सिंह का आरोप है कि शुक्रवार की रात अवैध खनन में शामिल लोगों ने ट्राॅली रोकने पर उन पर हमला कर दिया और मारपीट कर उनकी पगड़ी उछाल दी। शनिवार को सुरेंद्र के साथ एक दर्जन लोगों ने तहसील में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा और पुलिस को कई लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष के मुमताज निवासी अतरिया ने एसडीएम को ज्ञापन और पुलिस को तहरीर देकर पहले पक्ष पर ही बालू मिट्टी बेचने का आरोप लगा दिया।
आरोप है कि पहले पक्ष ने उनको एक हजार रुपये ट्राॅली बालू लेने की बात कही जब उन्होंने इससे इन्कार किया तो पहले पक्ष ने उनकी पिटाई और उनकी दाढ़ी नोच ली। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। जांच की जा रही है जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed