फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The train will run between Malani and Bahraich from March 7

बाघ को देखकर बेहोश हुई महिला

Thu, 04 Mar 2021 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
The train will run between Malani and Bahraich from March 7
ममरी। बुधवार की सुबह खेत में सरसों काटने गई गांव बुधेली नानकार निवासी महिला बाघ को देखकर गश खाकर गिर पड़ी। ग्रामीणों के शोर मचाने पर बाघ गन्ने में घुस गया। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने बाघ के मौजूद होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव बुधेली नानकार निवासी प्रेमलाल की पत्नी मल्लो देवी (42) और अन्य लोग बुधवार की सुबह गांव के दक्षिण में सरसों (लाही) की फसल काट रहे थे। इसी बीच गन्ने के खेत में छिपा बाघ वहां आ पहुंचा, जिसे देखकर सभी के होश उड़ गए और भगदड़ मच गई। मौके से सभी लोग तो भाग निकले, लेकिन मल्लो देवी बाघ को देखकर गश खाकर गिर पड़ी।
विज्ञापन

लोगों के शोर मचाने पर गांव के चंद्रभान, रामसनेही, श्रीपाल सिंह आदि ग्रामीण लाठी लेकर पहुंच गए। शोर मचाने पर बाघ फिर गन्ने के खेत में घुस गया। सूचना पर पहुंचे वनरक्षक राजेश कुमार, अजीत सिंह आदि वनकर्मियों ने बाघ के मौजूद होने की पुष्टि कर खेतों में काम कर रहे लोगों को वहां से हटाकर काम बंद करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव वालों का कहना है कि वर्ष 2019 में बाघ ने इसी स्थान पर फसल की रखवाली कर रहे गांव निवासी 60 वर्षीय लालबिहारी पर हमला कर उसे मार डाला था। वन कर्मियों ने गांव वालों को सतर्क रहने और खेतों की ओर न जाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed