फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The tourist coach went empty... not a single tourist was found on the first day

Lakhimpur Kheri News: खाली गया टूरिस्ट कोच... पहले दिन नहीं मिला एक भी पर्यटक

Sun, 20 Oct 2024 03:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
The tourist coach went empty... not a single tourist was found on the first day
एसी टूरिस्ट कोच
मैलानी। पर्यटकों के लिए एसी टूरिस्ट कोच से दुधवा के जंगलों की सैर कराने की रेलवे की योजना पहले दिन ही धड़ाम हो गई। शनिवार को एक भी पर्यटक न मिलने से मैलानी से बिछिया तक कोच खाली ही दौड़ा।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक बार फिर मैलानी-नानपारा मीटरगेज रेल खंड के मैलानी-बिछिया के बीच शनिवार से एक एसी टूरिस्ट कोच द्वि-साप्ताहिक मैलानी-बिछिया पैसेंजर में जोड़कर चलाना शुरू किया है।
विज्ञापन

यह कोच 19 अक्टूबर से अगले आदेश तक प्रत्येक शनिवार और रविवार को यहां से बिछिया जाएगा और उसी दिन वापस मैलानी आएगा। संचालन के पहले दिन आने-जाने में इस कोच में न तो मैलानी से और न ही किसी अन्य स्टेशन से कोई पर्यटक सवार हुआ। इससे रेलवे को पर्यटन को बढ़ावा देने की योजना को झटका लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रचार-प्रसार की कमी से नहीं मिले पर्यटक
रेलवे ने तीन साल पहले विस्टाडोम की तर्ज पर बने टूरिस्ट कोच के शुभारंभ से पहले इसका खासा प्रचार-प्रसार किया था। कॉमर्शियल विभाग के एक अधिकारी ने लखनऊ से यहां डेरा डालकर स्कूलों में संपर्क किया था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो सका। प्रचार-प्रसार के अभाव में लोगों को टूरिस्ट कोच के संचालन की जानकारी ही नहीं हो सकी। इसी से पहले दिन एक भी पर्यटक नहीं मिल सका।


स्कूलों, बैंकाें, मिलों, कार्यालयों में संपर्क से मिल सकते हैं पर्यटक
भीरा, पलिया, संपूर्णानगर, गोला, लखीमपुर, पूरनपुर, पीलीभीत, खुटार, पुवायां आदि क्षेत्रों में स्थित निजी स्कूलों, बैंकों, सरकारी कार्यालयों, गोला, पलिया, गुलरिया चीनी मिलों आदि में जाकर संपर्क कर प्रचार-प्रसार कर लोगों को पर्यटन के लिए उत्साहित किया जा सकता है। इससे रेलवे को पर्यटक भी मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed