{"_id":"693080b8c35c6ee35d005d70","slug":"the-toilet-in-gadarianpurwa-is-in-a-bad-condition-due-to-lack-of-maintenance-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-162547-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गड़रियनपुरवा का शौचालय देखरेख के अभाव में बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गड़रियनपुरवा का शौचालय देखरेख के अभाव में बदहाल
Wed, 03 Dec 2025 11:56 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 03 Dec 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
बंद पड़ा गड़रियनपुरवा का महिला शौचालय। संवाद
भीरा। विकास क्षेत्र बिजुआ के गड़रियनपुरवा में बना सामुदायिक शौचालय देखरेख के अभाव में बदहाल स्थित में पहुंच गया है। यहां महिला शौचालय का मुख्य द्वार बंद है। पुरुष शौचालय तो खुला है, लेकिन वहां काफी दिनों से सफाई न होने से गंदगी व बदबू के कारण अंदर जाना तक मुश्किल है। शौचालय की दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ चुकी हैं। इससे उसकी संरचना भी कमजोर होती जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि शौचालय के ऊपर लगी पानी की टंकी भी तेज हवा में उड़कर कहीं दूर जा गिरी थी। इसके बाद भी किसी ने इसे दोबारा लगाने या सुधारने की कोशिश नहीं की। इससे शौचालय में पानी की उपलब्धता पूरी तरह बाधित हो गई है।
ग्राम पंचायत सचिव सुरेश कुमार ने बताया कि महिला सामुदायिक केंद्र पर सफाई कर्मचारी तैनात हैं और नियमित रूप से सफाई की जाती है। सामुदायिक शौचालय निर्धारित समय के अनुसार खोला और बंद किया जाता है। सचिव ने बताया कि टंकी और शौचालय की अन्य खराबियों को जल्द ठीक कराया जाएगा। संवाद