फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The tinkling sound of bangles added shine to the market

Lakhimpur Kheri News: चूड़ियों की खनक से बाजार में बढ़ी चमक

Tue, 07 Oct 2025 10:50 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 07 Oct 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
The tinkling sound of bangles added shine to the market
बाजार में चूड़ियों की खरीदारी के रही महिलाएं। संवाद
लखीमपुर खीरी। करवा चौथ नजदीक आते ही शहर का बाजार चूड़ियों की खनक से चमक गया है। त्योहार के लिए महिलाएं अपनी पसंद की चूड़ियां, सिंदूर, मेहंदी और साज-सज्जा का सामान खरीदने के लिए उमड़ रही हैं।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि इस बार पारंपरिक के साथ ही डिजाइनर चूड़ियों की मांग ज्यादा है, जो सौ रुपये से लेकर 3 हजार रुपये तक उपलब्ध हैं। बाजार में इस समय लाल, मैरून, गोल्डन और सिल्वर शेड की चूड़ियां सबसे ज्यादा बिक रही हैं। इसके अलावा पतली कांच की चूड़ियों के साथ मेटल और स्टोन वर्क वाले सेट्स भी महिलाओं को खूब पसंद आ रहे हैं।
विज्ञापन

दुकानदार शादाब का कहना है कि त्योहार से दो-तीन दिन पहले ग्राहकों की भीड़ ज्यादा रहती है। महिलाओं की पहली पसंद लॉक सेट, कांच, रजवाड़ी चूड़ा, बोरोसिल कंगन, पंजाबी चूड़ा, एडी कंगन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चूड़ी विक्रेता राजीव ने बताया कि करवा चौथ पर लाल और गोल्डन रंग की चूड़ियों की सबसे ज्यादा मांग रहती है। इस बार डिजाइनर सेट और स्टोन वाली चूड़ियां ज्यादा बिक रही हैं। वहीं, खरीदारी करने आईं अनामिका सिंह ने बताया कि करवा चौथ का त्योहार सोलह शृंगार के बिना अधूरा लगता है। इस बार मैंने मेटल और स्टोन वाली चूड़ियां खरीदी हैं, जो साड़ी और लहंगे दोनों पर सुंदर लगेंगी।

त्योहार की तैयारी में बाजारों की चहल-पहल देखते ही बनती है। दुकानों पर महिलाओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है और बाजार पूरे रंग में डूबा हुआ नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed