फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The tigress attacked the herd again and killed the goats

Lakhimpur Kheri News: झुंड पर फिर हमला कर बाघिन ने बकरियों को मारा

Sun, 10 Aug 2025 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 10 Aug 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
The tigress attacked the herd again and killed the goats
प्रतापपुर गांव में घटना के बाद जमा ग्रामीणों की भीड़। -स्त्रोत-ग्रामीण।
बांकेगंज। प्रतापपुर गांव में संतोष के बछड़े का रात में शिकार करने बाद बाघिन ने शनिवार शाम फिर बकरियों के झुंड पर हमला कर दिया और रमेश की दो बकरियों को मार डाला। फिर एक बकरी को दबोचकर वह गन्ने के खेत में ले गई। शोरगुल सुनकर तमाम ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए। इस बीच पहुंची वनकर्मियों की टीम से ग्रामीणों की नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

ग्रामीण बाघिन और उसके शावकों को पकड़कर जंगल में छोड़ने की मांग पर अड़ गए। ग्रामीणों का कहना था जिस गन्ने के खेत में वह शावकों के साथ डेरा जमाए बैठी है। उसी रास्ते से कंपोजिट स्कूल में बच्चे पढ़ने आते हैं और घर लौटते हैं।। बाघिन के डर से अभिवावक उन्हें स्कूल भेजने से डरने लगे हैं।
विज्ञापन

भीड़ में घिरी टीम ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर बमुश्किल शांत किया। इसके बाद टीम ने बांकेगंज पशु चिकित्सालय के डाॅ. अंकुर वर्मा से घटनास्थल पर बकरी के शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें हिंसक वन्यजीव के हमले में अत्यधिक रक्तस्त्राव और दम घुटने से बकरी की मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed