{"_id":"6016ed778ebc3e5bb221fe7d","slug":"the-tigers-are-constantly-growing-tourists-are-excited-lakhimpur-news-bly435558846","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघों का लगातार हो रहा दीदार, सैलानी उत्साहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाघों का लगातार हो रहा दीदार, सैलानी उत्साहित
विज्ञापन
पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क में बाघों की लगातार साइटिंग जारी है। शाम की पाली में जंगल का भ्रमण करने जाने वाले सैलानियों को दुधवा में बाघ दिख रहा है, जिसकी उन्होंने तस्वीरें भी ली हैं।
नवीन पर्यटन सत्र में हाथियों की सवारी, गैंडा राइडिंग पर रोक के बाद से दुधवा आने वाले सैलानी ज्यादातर बाघ को देखने के लिए किशनपुर जाते थे, लेकिन अब बाघ के दीदार दुधवा पार्क क्षेत्र में हो रहे हैं।
शनिवार को पार्क भ्रमण की दूसरी पाली में इको टूरिज्म की जिनान गाड़ी के ड्राइवर राज सिंह व उसमें सवार सैलानियों को दुधवा एरिया में स्वच्छंद विचरण करता बाघ दिखाई दिया, जिसकी फोटो और वीडियो भी बनाई गई। ड्राइवर राज सिंह ने भी अपने कैमरे से बाघ की तस्वीर खींचीं। बाघ देखकर सैलानी काफी उत्सुक दिखाई दिए।