फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The tiger tore away the flesh from the woman's neck

Lakhimpur Kheri News: बाघ नोंच ले गया महिला के गले का मांस

Wed, 09 Oct 2024 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
The tiger tore away the flesh from the woman's neck
बाघ के हमले के बाद जुट ग्रामीण संवाद
संपूर्णानगर। खेत में गन्ने की पत्ती तोड़ रही संपूर्णानगर वन रेंज की कबीरगंज बीट के पीलीभीत जिले के थाना हजारा के गांव कबीरगंज निवासी महिला की गर्दन पर बाघ ने हमला कर दिया। बाघ महिला के गले का मांस निकाल ले गया। गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल ओयल से लखनऊ रेफर किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम से ग्रामीणों ने बाघ को पकड़वाने और मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन


पीलीभीत के थाना हजारा के गांव कबीरगंज निवासी आरती देवी पति रमाशंकर और गांव की अन्य महिलाओं के साथ वन विभाग चौकी से थोड़ी दूर खेत में पशुओं के चारे के लिए गन्ने की पत्ती तोड़ रही थी। इसी समय बाघ ने आरती की गर्दन पर हमला कर दिया और घसीटकर ले जाने लगा। चीख-पुकार सुन पति और अन्य महिलाओं ने गन्ने से बाघ पर हमला किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के शोरगुल करने से बाघ, महिला को छोड़कर खेत से निकल गया। परिजन, आरती को पलिया सीएचसी लाए। जहां से जिला अस्पताल लखीमपुर रेफर कर दिया। पति रमाशंकर ने बताया कि वह वन चौकी के पीछे गन्ने के खेत में अपनी पत्नी व बच्चे के साथ गन्ने की पत्ती काट रहा था। तभी बाघ ने उसकी पत्नी पर हमला कर दिया। बताया कि पत्नी को लखनऊ इलाज के लिए ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर भी नहीं पहुंचे वन अधिकारी
परिजनों का आरोप है कि सूचना के बाद भी वन विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इलाज के लिए पैसे नहीं हैं। विभाग की लापरवाही से घटना हुई है। गांव की दर्जनों महिलाओं ने वन विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि बाघ अब घरों में घुस रहे हैं। बाघ की दहशत से खेती-किसानी प्रभावित हो रही है।



एक सप्ताह में बाघ के हमले की दूसरी घटना
गांव के ही राजू ने बताया कि एक सप्ताह में बाघ के हमले की यह दूसरी घटना है। इससे पहले बाघ ने नहरोसा में एक मजदूर पर हमला किया था। मामले में संपूर्णानगर वन क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि एक महिला पर बाघ ने हमला किया हैं। बाघ उसके गले का मांस नोच ले गया है। पीठ पर भी पंजा लगा है। महिला को इलाज के लिए पलिया से लखीमपुर रेफर किया गया है। उधर, बाघ की निगरानी के लिए वन विभाग की टीम लगाई गई है। लोगों को सचेत रहने व अकेले गन्ने के खेतों में जाने से मना किया गया है।

बाघ के हमले के बाद जुट ग्रामीण संवाद

बाघ के हमले के बाद जुट ग्रामीण संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed