फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The tiger took away a calf from Ghosiana and a bull from Jogibaba place

Lakhimpur Kheri News: घोसियाना से बछिया और जोगीबाबा स्थान से बैल उठा ले गया बाघ

Tue, 06 Jan 2026 11:09 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 06 Jan 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
The tiger took away a calf from Ghosiana and a bull from Jogibaba place
धौरहरा खेत्र में वन विभाग की ओर से लगाया गया पिंजरा। स्रोत: वन विभाग
धौरहरा। वन्य क्षेत्र से सटे गांवों में बाघ का आतंक है। घोसियाना में रविवार को बाघ एक बछिया को उठा ले गया। सोमवार को जोगी बाबा स्थान पर एक बैल का शिकार किया। दूसरी तरफ सुजईकुंड़ा और रामनगर लहबड़ी गांव के खेतों में भी बाघ की चहलकदमी देखी गई। घटनाओं के बाद किसानों में भय का माहौल है।
विज्ञापन

गांव सुजईकुंड़ा निवासी प्रगतिशील किसान सभ्रांत शुक्ला के खेत में बाघ को टहलते देख किसानों ने सिंचाई का काम छोड़ सुरक्षित स्थानों की ओर रुख किया। इससे पहले भी क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी के संकेत मिलते रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, रात के समय दहाड़ सुनाई देना आम हो गया है।
विज्ञापन

रविवार को घोसियाना गांव में एक बछिया और सोमवार शाम जोगी बाबा स्थान पर एक बैल का शिकार करने के लिए बाघ बाघ रात भर दहाड़ता रहा। सुजईकुंड़ा पंडित पुरवा निवासी प्रगतिशील किसान सभ्रांत शुक्ला व पूर्व प्रधान शशांक शुक्ला ने बताया कि सोमवार को भी बाघ खेतों में चहलकदमी करता दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




तीन स्थानों पर लगाए नाइट विजन कैमरे और पिंजरे
जोगी बाबा स्थान, मंगरौली, चहमलपुर और राजापुर पेमन सहित तीन जगहों पर वन विभाग ने नाइट विजन कैमरे लगाए हैं। वन टीम लगातार निगरानी कर रही है। क्षेत्रीय वनाधिकारी नृपेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि बाघ की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। तीन जगह पिंजरे लगाए गए हैं।



बाघ के हमले में मारे गए बुजुर्ग की पत्नी को दी मदद
31 दिसंबर को बाघ के हमले में मारे गए गांव मंगरौली निवासी सिराजुद्दीन की पत्नी शाहजहां उर्फ शकीला को विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने मुआवजे के रूप में सरकार से मिली पांच लाख की आर्थिक सहायता की चेक दी। इस मौके पर क्षेत्रीय वनाधिकारी नृपेंद्र चतुर्वेदी उपस्थिति भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed