फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The tiger made a morsel of the calf in the field near the school

स्कूल के पास बाघ ने खेत में बछड़े को बनाया निवाला

Wed, 24 Nov 2021 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
The tiger made a morsel of the calf in the field near the school
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
बाघ के स्कूल के पास आने से लोगों में दहशत
विज्ञापन

बांकेगंज। मैलानी और गोला रेंज सीमा से सटे गांव पहाड़पुर में इंटर कॉलेज से सटे गन्ने के खेत में बाघ ने एक बछड़े को निवाला बना लिया। इस घटना से स्कूल आने वाले बच्चों के साथ उनके अभिवावकों और शिक्षक / शिक्षिकाओं में भी दहशत है।
दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के मैलानी रेंज की सलेमपुर बीट स्थित पहाड़पुर गांव के श्री गुरुनानक इंटर कॉलेज की दीवार से सटे गन्ने के खेत में सोमवार रात जंगल से निकले बाघ ने एक बछड़े को अपना शिकार बना लिया। मंगलवार की सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीणों को गन्ने के खेत में एक बछड़े का अधखाया शव पड़ा दिखाई दिया। लोगों ने घटना की सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंचे वन रक्षक प्रहलाद सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद बाघ द्वारा बछड़े का शिकार करने की पुष्टि की है। वन विभाग की टीम ने गन्ने के खेत से बछड़े का अधखाया शव बरामद करने के बाद उसे जमीन में गड्ढा खोदकर दफना दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि चार दिन पहले बाघ ने कुछ दूरी पर एक नीलगाय का शिकार कर उसे निवाला बनाया था।
विज्ञापन

मैलानी रेंज के पहाड़पुर गांव में एक कॉलेज के पास बाघ हमले में बछड़े के मारे जाने की सूचना मिली है। बाघ की निगरानी के लिए टीम लगा दी गई हैं। बाघ को वापस जंगल में भेजने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुंदरेश, उपनिदेशक, दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed