फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The tiger killed the rhino and then sat on the carcass

Lakhimpur Kheri News: बाघ ने मार डाला गैंडे को, फिर बैठा रहा शव पर

Thu, 05 Mar 2026 11:20 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 05 Mar 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
The tiger killed the rhino and then sat on the carcass
दुधवा के अमहा ताल में गैंडे के शव पर मौजूद बाघ। स्रोत: दुधवा प्रशासन
पलियाकलां। दुधवा टाइगर रिजर्व के दक्षिण सोनारीपुर रेंज स्थित प्रथम गैंडा पुनर्वास केंद्र इलाके में रहने वाली मादा गैंडा राजेश्वरी की बाघ के साथ हुए एक खूनी संघर्ष में मौत हो गई। घटना के बाद वन विभाग और वन्यजीव प्रेमियों में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन

गैंडा पुनर्वास परिक्षेत्र में बुधवार सुबह गश्त दल ने अमहा ताल में एक मृत गैंडे का शव देखा, जिसपर जख्म थे। सूचना तुरंत उच्चाधिकारियों को दी गई। इससे पार्क प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मुख्य वन संरक्षक एवं फील्ड निदेशक दुधवा के निर्देश पर डॉक्टरों का एक पैनल मौके पर पहुंचा। वहां हमलावर बाघ मौजूद था। सुरक्षा के मद्देनजर बाघ को वहां से खदेड़ा गया और मृत मादा गैंडा की पहचान राजेश्वरी के रूप में की गई।
विज्ञापन

पैनल के चिकित्सकों ने अपनी शुरुआती जांच में पुष्टि की कि राजेश्वरी की मौत बाघ के हमले से आई गहरी चोटों के कारण हुई है। इसके बाद एनटीसीए की गाइडलाइन का पालन करते हुए शव का विच्छेदन कर उसे मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेषज्ञों का कहना है कि गैंडा पुनर्वास केंद्र क्षेत्र में एक बाघ घुस चुका है, जो समय-समय पर गैंडों पर धावा बोल देता है और इसमें उनको जान गंवानी पड़ जाती है। अक्सर गैंडों के बीच भी आपसी वर्चस्व की लड़ाई होती रहती हैं।
राजेश्वरी की मौत ने एक बार फिर संरक्षण क्षेत्र की सुरक्षा और वन्यजीवों के बीच होने वाले द्वंद्व पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed