फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The third day of Navratri puja mother Brahmacharini

नवरात्र के तीसरे दिन हुई मां ब्रह्मचारिणी की पूजा

Mon, 03 Oct 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 03 Oct 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
The third day of Navratri puja mother Brahmacharini
नवरात्र - फोटो : अमर उजाला
जिले में धार्मिक आयोजनों का सिलसिला जारी
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन सोमवार को श्रद्धालुओं ने मां के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की अराधना की। पूरे दिन देवी मंदिरों में धार्मिक आयोजनों का सिलसिला जारी रहा। सुबह से ही मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतार लगी गईं। इधर, मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों पर बने पूजा पंडालों में देवी जागरण का सिलसिला भी शुरू हो गया है। 
शहर के प्राचीनतम संकटादेवी मंदिर में सुबह चार बजे ही दर्शनार्थियों की लंबी-लंबी कतार लग गईं। महिलाओं ने मां का जलाभिषेक किया। बाद में देवी का शृंगार और आरती हुई। सुबह और शाम होने वाली महाआरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। पूरे जिले के अलावा दूसरे जिले से आए श्रद्धालुओं ने मां संकटादेवी का पूजन अर्चन कर जीवन के संकट हरने और देश, समाज और परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। 
विज्ञापन

शीतला देवी मंदिर में श्रद्धालुओं ने मां की प्राचीन प्रतिमा की पूजा अर्चना करने के साथ-साथ देवी जागरण के पूजा पंडाल में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा की पूजा की। यहां दिन भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। महिलाओं ने भजन कीर्तन किया। यह मंदिर तंत्र साधना के लिए जाना जाता है। मां शीतला देवी मंदिर में मुख्य प्रतिमा के अलावा के देवी के सभी नौ स्वरूपों और दसविद्या के भी दर्शन होते हैं। मां वंकटा देवी मंदिर में भी पूजा अर्चना और अन्य धार्मिक आयोजनों का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के वंकटादेवी मंदिर, भुइयां माता मंदिर, दुर्गा मंदिर समेत सभी देवी मंदिरों में इन दिनों उत्सव का माहौल है। मां के जयकारों और घंटा घड़ियाल की ध्वनि से शहर का पूरा वातावरण देवी भक्ति से सराबोर हो उठा है। 
गोला गोकर्णनाथ।  शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन नगर के सिनेमा चौराहा स्थित मां दुर्गा मंदिर में सुबह से ही भक्तों और श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। श्रद्धालु महिलाओं ने मंदिर के बरामदे में बैठकर ढोलक की थाप पर मां का भजन कीर्तन किया। मान्यता है कि इस मंदिर में मानी गई मुराद शीघ्र पूरी होती है। 
बजाज पब्लिक स्कूल के परिसर में हो रहे मां दुर्गा पूजा के आयोजन में पं रामदेव शास्त्री ने वैदिक मंत्रोचार के साथ यजमान सपत्नीक मनोज मिश्र से पूजन अर्चना की। 
इस मौके पर जितेंद्र तिवारी, सीवी जोशी, गोपीचंद तिवारी, ओमप्रकाश धानुका, शुची मिश्रा, विमला जोशी, माया, मीना जोशी, मधु तिवारी, आरती मिश्रा, पूनम तिवारी, रामचंद्र, अमित मिश्र, शरद झा, महेश मिश्र आदि मौजूद रहे। अहमदनगर के 18वां मां भगवती दुर्गा पूजा के आयोजन में भक्त श्रवण कुमार शुक्ल के प्रांगण में सुबह और शाम को संगीतमयी कथा का रसपान कर रहे हैं। 
ममरी। हैदराबाद, ममरी, रोशननगर, माता भइयां देवी मंदिर, माता पूर्णागरि मंदिर सहित विभिन्न स्थानों के श्री दुर्गा माता मंदिरों, गांव के देवी स्थानों पर पूजन करने वालों का तांता लगा रहा।
बांकेगंज। पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। सोमवार पूजा पंडाल में दिन में तीन बजे आयोजित श्रीमद्भागवत पुराण कथा में कथावाचक पंडित कुसुम शास्त्री ने श्रद्धालुओं को कृष्ण लीला की कथा सुनाई। 

बांकेश्वर महादेव और राधाकृष्ण मंदिर प्रांगण में शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। पूजा पंडाल में मां के दर्शन को पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में माथा टेक सुखमय जीवन कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed