{"_id":"769e6511bdd51ac7e2bce71f115f9267","slug":"the-test-did-not-match-voter-rolls-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कसौटी पर खरी नहीं उतरी मतदाता सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कसौटी पर खरी नहीं उतरी मतदाता सूची
लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 20 Aug 2015 06:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनन्तिम मतदाता सूची को लेकर यूं ही परेशानियां नहीं बढ़ी है, बल्कि राज्य निर्वाचन आयोग की कसौटी पर मतदाता सूची खरी नहीं उतर रही है। बीएलओ ने जिले की 248 ग्राम पंचायतों में 60 प्रतिशत से कम मतदाता बना दिए हैं, वहीं 87 ग्राम पंचायतों में 70 फीसदी से अधिक मतदाताओं को सूची में शामिल कर दिया गया है। मतदाता सूची में कई खामियां सामने आने के बाद दोबारा सर्वे कार्य कराया जा रहा है, ताकि गड़बड़ियों को दुरुस्त किया जा सके।
जिले में पिछले दिनों हुए मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के बाद अनन्तिम सूची के प्रकाशन में नाबालिगों को मतदाता सूची में शामिल किए जाने के बाबत सवाल उठ रहे हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के मानक के अनुसार पंचायत निर्वाचन नामावली में मतदाताओं की संख्या तथा वर्ष 2011 में हुई जनगणना के सापेक्ष अनुपात 65 प्रतिशत के आसपास होने के निर्देश दिए गए थे लेकिन जिले में ऐसी तमाम ग्राम पंचायतें हैं, जहां मतदाताओं के आंकड़े निर्देशों के एकदम उलट हैं। इनके मुताबिक सबसे ज्यादा निघासन और बेहजम में 60 प्रतिशत से कम मतदाता पाए गए हैं, वहीं सबसे ज्यादा लखीमपुर और मितौली ब्लाक में 70 फीसदी से अधिक मतदाता मिले हैं। आयोग की मंशा के मुताबिक मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी सामने आने के बाद बीएलओ को संबंधित ग्राम पंचायत में दोबारा सर्वे कर मतदाता सूची को दुरुस्त करने को कहा गया है। एक अधिकारी का कहना है कि सूची को सही करने के उद्देश्य से सभी बीएलओ पंचायतों में कार्य कर रहे हैं।
एडीएम एसपी सिंह ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। 21 अगस्त से आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। जिन ब्लाकों में कमियां पाई गई हैं, उन्हें जल्द सुधारने का निर्देश दिया गया है।
ब्लाक 60 प्रतिशत से कम 70 प्रतिशत से ज्यादा
(ग्राम पंचायत) (ग्राम पंचायत)
लखीमपुर 19 32
विज्ञापन
बेहजम 28 03
फूलबेहड़ 21 10
नकहा 21 08
गोला 08 15
बिजुआ 17 13
बांकेगंज 09 18
मोहम्मदी 11 18
मितौली 17 20
पसगवां 20 06
धौरहरा 14 06
पलिया 19 17
निघासन 31 03
ईसानगर 11 13
रमियाबेहड़ 22 05
आज से शुरू होगा आपत्तियों का निस्तारण
अनन्तिम मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद 14 अगस्त से 20 अगस्त तक दावे/आपत्तियां लेने की तिथि निर्धारित की गई थी। गुरुवार को इसका समय समाप्त हो रहा है। इसके बाडद 21 अगस्त से लेकर 24 अगस्त तक आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।
कलक्ट्रेट सभागार में प्रशिक्षण बैठक कल
जिला पंचायत, ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत के चुनाव को लेकर सभी एसडीएम, बीडीओ एवं सहायक विकास अधिकारियों की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में दोपहर दो बजे से होगी। जिसमें चुनाव को लेकर अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस बाबत संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं।