{"_id":"57ab2f454f1c1b8e34ee4a36","slug":"the-teenager-made-alligator-bite","type":"story","status":"publish","title_hn":"मगरमच्छ ने किशोर को निवाला बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मगरमच्छ ने किशोर को निवाला बनाया
अमर उजाला ब्यूरो महेवागंज।
Updated Wed, 10 Aug 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
मगरमच्छ।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नाले मे शौच के लिए गए किशोर को मगरमच्छ गहरे पानी मे खींच ले गया। किशोर का अधखया शव दूसरे दिन पानी मे उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना फूलबेहड़ के नयापुरवा गांव की है।
फूलबेहड़ क्षेत्र मे बंधे के अंदर बसे जंगल नंबर ग्यारह के मजरा नयापुरवा निवासी लक्ष्मी का 15 वर्षीय पुत्र जसवंत मंगलवार अलसुबह शारदा नदी किनारे मछली का शिकार करने गया था। नदी से निकले एक सुतिया नाला में वह शौच करने पहुंच गया। इस दौरान एक मगरमच्छ ने उस पर हमला बोल दिया। लोग जब तक जान पाते मगरमच्छ उसे गहरे पानी मे खींच ले गया। घर वालों ने काफी तलाश की पर उस रोज उसका कुछ पता नही लगा। बुधवार सुबह किशोर की अधखाई लाश पानी में उतराती मिली। इससे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची फूलबेहड़ पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।