फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The teams of Fardhan and Lakhimpur won in cricket

Lakhimpur Kheri News: क्रिकेट में फरधान और लखीमपुर की टीमें जीतीं

Sun, 08 Jun 2025 11:28 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
The teams of Fardhan and Lakhimpur won in cricket
सिकंदराबाद में चल रहे टूर्नामेंट में मैच खेलते खिलाडी। आयोजक
फरधान। गांव के खेल मैदान में चल रहे नाइट टूर्नामेंट में पहला मैच रौसा और लखीमपुर और दूसरा मैच बौंठा और फरधान चौराहा के बीच खेला गया। इसमें फरधान और लखीमपुर टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
विज्ञापन

फरधान के खेल मैदान में चल रहे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के 11वें दिन चार टीमों के बीच दो मैच हुए। पहला मैच लखीमपुर और रौसा टीम के बीच हुआ। इसमें रौसा की टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

लखीमपुर की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 12 ओवर में पांच विकेट खोकर 78 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रौसा टीम की शुरुआत भी बहुत धीमी रही। यह टीम निर्धारित 12 ओवर में पांच विकेट खोकर 65 रन ही बना सकी। लखीमपुर की टीम रौसा की टीम को 13 रनों से हराकर अगले राउंड में प्रवेश कर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा मैच फरधान चौराहा और बौंठा टीम के बीच खेला गया। फरधान चौराहा के कप्तान शुभम मिश्रा ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया। फरधान चौराहा टीम 11वें ओवर में 73 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बौंठा टीम 52 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
फरधान की टीम ने 21 रन बनाकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। फरधान चौराहा टीम के कप्तान शुभम मिश्र को ऑफ द मैच से नवाजा गया। टूर्नामेंट के दौरान आयोजक रिंकू वर्मा, बिरला वर्मा, मनजीत कुमार, शत्रोहन लाल, ओमप्रकाश समेत कई क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।






अमेठी की टीम ने लखीमपुर को हराया
-शहीद राज नारायण मिश्र स्मारक टूर्नामेंट का चौथा दिन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिकंदराबाद। कस्बे में चल रहे शहीद राज नारायण मिश्र स्मारक टूर्नामेंट के चौथे दिन अमेठी और लखीमपुर की टीम का मुकाबला हुआ। इसमें लखीमपुर को हराकर अमेठी टीम ने जीत दर्ज की।
लखीमपुर टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। अमेठी की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 191 रन बनाए, जबकि लखीमपुर की टीम 173 रन ही बना सकी। इस तरह अमेठी की टीम ने मैच जीत लिया। अमेठी टीम के खिलाड़ी जावेद को सर्वाधिक रन बनाने के लिए मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
इस मौके पर ग्राम प्रधान अशोक गुप्ता, हिमांशु सिंह, नवल कुमार दीक्षित, तौकीर, रजत, अनुज सिंह, संजीव गुप्ता और बसंत कटियार आदि खेल प्रेमी मौजूद रहे। दूसरी पारी का मुकाबला सिद्दीकी क्लब सिकंदराबाद और महमदपुर की टीम के बीच खेला जाएगा।





तिकोनिया टीम ने क्वार्टर



फाइनल में मारी बाजी



- 72 रन से जीत कर सेमीफाइनल में बनाई जगह



संवाद न्यूज एजेंसी



सिंगाही। गांव नौरंगाबाद में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे क्वार्टर फाइनल में तिकोनिया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बोझिया को 72 रन से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बना ली है।



रविवार को खेले गए मुकाबले में तिकोनिया टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 172 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में उतरी बोझिया की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 100 रन पर ही सिमट गई। तिकोनिया की ओर से गेंदबाजों ने सटीक लाइन लेंथ के साथ शानदार प्रदर्शन किया।




इससे पहले टूर्नामेंट का पहला क्वार्टर फाइनल और पहला सेमीफाइनल शुक्रवार को खेला गया था। इसमें जम्हौरा की टीम दोनों मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश कर चुकी है। अब सेमीफाइनल में तिकोनिया और जम्हौरा की भिड़ंत देखने को मिलेगी।

सिकंदराबाद में चल रहे टूर्नामेंट में मैच खेलते खिलाडी। आयोजक

सिकंदराबाद में चल रहे टूर्नामेंट में मैच खेलते खिलाडी। आयोजक

सिकंदराबाद में चल रहे टूर्नामेंट में मैच खेलते खिलाडी। आयोजक

सिकंदराबाद में चल रहे टूर्नामेंट में मैच खेलते खिलाडी। आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed