{"_id":"67fe9d1c99c0cb841d067749","slug":"the-tanker-overturned-syrup-spilled-from-houses-to-the-road-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-143626-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पलटा टैंकर, घरों से लेकर सड़क तक फैला शीरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पलटा टैंकर, घरों से लेकर सड़क तक फैला शीरा
विज्ञापन
घरों पर पलटा शीरा भरा टैंकर और उससे निकला शीरा।.सोर्स संवाद
बिजुआ। लखीमपुर-पलिया हाईवे पर मलूकापुर में सुबह तड़के पांच बजे शीरे से भरा टैंकर गांव के अंदर घरों के ऊपर पलट गया। इससे लोगों के घरों से लेकर सड़क तक शीरा फैल गया। जिन घरों में शीरा भर गया है, वहां लोगों का रहना मुश्किल हो गया है।
गुलरिया चीनी मिल जा रहा शीरे से भरा टैंकर मंगलवार सुबह पांच बजे मलूकापुर में सधारीलाल गुप्ता, पंकज कुमार गुप्ता और अमित कुमार गुप्ता के घरों पर पलट गया। इससे किराने की दुकानें, खोखे तथा घर के आगे पड़े टिनशेड और दो दुकानों के शटर टूट गए। गनीमत रही उस समय कोई दुकानों में नहीं था। टैंक पलटने से सड़क के किनारे के कई घरों में शीरा भर गया है।
सड़क पर शीरा गिरने से फिसलन हो गई। जिसमें कई बाइक सवार फिसल कर गिर गए। फिसलने से एक निजी बस सड़क किनारे खड़ी कार से टकरा गई। बस चालक ने ब्रेक लगाने की कोशिश की तो फिसलती चली गई। इससे कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गुलरिया चीनीमिल के सुरक्षा अधिकारी श्री निवास कापरी जेसीबी मशीन तथा सुरक्षा गार्डों को लेकर मौके पर पहुंचे और सड़क पर बैगास डलवाकर फिसलन कम करने की कोशिश की।
विज्ञापन
तब तक फायरब्रिगेड भी पहुंच गई। फायरब्रिगेड ने सड़क पर पानी डालकर शीरा धोने का काम शुरू किया। जिन घरों में शीरा भर गया है, उनको खाली करवा दिया गया है। पुलिस तथा गुलरिया चीनी मिल के प्रयास से यातायात चालू हो गया है। सड़क के किनारे घरों में भरा शीरा हटाने में काफी समय लग सकता है। मलूकापुर गांव में एल आकार का मोड़ है। इससे बाहर से आने वाला वाहन एकदम घबराकर नियंत्रण खो बैठता है।
पिछले साल भी एक एथेनॉल से भरा टैंकर घरों पर पलट गया था। इससे एक सप्ताह तक घरों में रहने वाले लोग बाहर रहे थे। बिजुआ भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र बहादुर सिंह ने मोड़ के दोनों तरफ सौ मीटर पहले दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र का बोर्ड लगवाने की मांग की है। गुलरिया चीनीमिल के सुरक्षा अधिकारी ने शीघ्र ही बोर्ड लगवाने का आश्वासन भी दिया है। जिससे चालक सचेत हो सकें।