{"_id":"66d61d43862cefdc890cdef4","slug":"the-tableaus-mesmerized-the-audience-and-people-started-chanting-slogans-in-praise-of-lord-krishna-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-128217-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: झांकियों ने मनमोहा, लगे श्रीकृष्ण के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: झांकियों ने मनमोहा, लगे श्रीकृष्ण के जयकारे
विज्ञापन
मैलानी में छठी का प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु
लखीमपुर खीरी। शहर से सटे गांव सुआगाड़ा में पहली बार श्रीकृष्ण जन्मोत्सव व लीला का कार्यक्रम आयोजित किया गया। गोला से आए कलाकारों ने शिव-पार्वती, सुदामा, गणेश आदि की मनमोहक झांकियों का प्रदर्शन कर सब का मनमोह लिया।
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव व लीला कार्यक्रम में सबसे शानदार प्रस्तुति जेल में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होने के बाद वासुदेव उनको टोकरी में लिटाकर जमुना नदी पाकर कर मथुरा लेकर जाते हैं। यह झांकी देखकर खूब तालियां और जयकारे लगे। श्रीकृष्ण और सुदामा के मित्रता की झांकी भी लोगों को काफी आकर्षित किया।
भगवान श्रीकृष्ण और राधा की मनमोहक झांकियों ने मन मोह लिया। गांव में पहली बार कार्यक्रम हुआ है, जिसको देखने के लिए पूरा गांव उमड़ा। कार्यक्रम रात करीब दो बजे तक चला। आयोजन समिति में गांव के महेंद्र, नरेंद्र, अमित, उदय पाल, जीवन, सतीश, राजकुमार, चंद्रभाल, रामेंद्र, सोनू, ज्ञानू, सूरज, विपिन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
राधा-कृष्ण मंदिर में मनाई श्रीकृष्ण की छठी
मैलानी। भीरा मार्ग के चांदपुर मोड़ स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर मंदिर में कढ़ी-चावल का प्रसाद श्रद्धालुओं में बांटा गया। सपा के पूर्व जिला महासचिव नरेश यादव, पूर्व सदस्य भूपेंद्र गुप्ता, छत्रपाल सहित अन्य लोगों ने कार्यक्रम में सहयोग किया। संवाद