{"_id":"69653242c3ab6af399001fab","slug":"the-sun-is-knocking-giving-some-relief-from-the-cold-during-the-day-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1011-165743-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: धूप दे रही दस्तक, दिन में ठंड से कुछ राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: धूप दे रही दस्तक, दिन में ठंड से कुछ राहत
Mon, 12 Jan 2026 11:11 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 12 Jan 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लगातार कई दिनों तक कड़ाके की ठंड से जूझ रहे लोगों को अब कुछ राहत मिलने लगी है। धूप की दस्तक से लोगों को ठंड से कुछ निजात मिली है। धूप निकलते ही सड़कों पर चहल-पहल बढ़ गई है।
धूप निकलने से सोमवार को अधिकतम तापमान में करीब एक डिग्री उछाल आया। आईएमडी (भारत मौसम विज्ञान विभाग)के मुताबिक अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री, जबकि न्यूनतम पारा आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह आठ बजे से सूरज ने अपने दर्शन कराए।
धूप की वजह से लोगों को कोहरा और भीषण ठंड से आराम मिला। दोपहर में पार्कों और खुले स्थानों पर लोग धूप सेंकते दिखे। वहीं दुकानों और बाजारों में भी सामान्य दिनों की तरह रौनक लौट आई। हालांकि बर्फीली हवाओं की वजह से गलन महसूस की गई। शाम को ठंडी हवाओं से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों व अलाव का सहारा लेते दिखे। वहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले सात दिनों तक कोहरा रहने की संभावना है। संवाद