फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The sun came out in the afternoon, the cold of the day continued

दोपहर बाद निकली धूप, दिन भर रही कड़ाके की सर्दी

Wed, 20 Jan 2021 11:41 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
The sun came out in the afternoon, the cold of the day continued
लखीमपुर खीरी। मौसम के तेवर सर्द बने हुए हैं। बुधवार को सुबह से कोहरा छाया रहा और हवाएं ठंडी रहीं, जिससे कड़ाके की ठंड फिर से लौटती नजर आई। हालांकि दोपहर के बाद हल्की धूप निकली, जिससे लोगों को कोई राहत नहीं मिल पाई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अभी एक-दो दिन में शीतलहर से ठंड का असर बढ़ सकता है।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में दोपहर बाद हल्की धूप निकलने पर लोग घरों से बाहर निकले। दिन भर मौसम सर्द रहने से बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि अगले दो दिनों तक सुबह कोहरा गिरेगा, लेकिन दोपहर बाद धूप निकलेगी। उन्होंने बताया कि इस सप्ताह ठंड का असर कम नहीं होगा, बल्कि शीतलहर चली तो तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन

पूरे दिन नहीं हुए धूप के दर्शन,
पलिया-मझगईं। बुधवार को पूरे दिन धूप के दर्शन नहीं हुए। दिनभर चलने वाली भीषण शीतलहर से ठंड काफी बढ़ गई। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
दो दिनों से निकल रही धूप के बाद बुधवार को मौसम काफी ठंडा रहा। पूरे दिन शीतलहर चलती रही और आसमान कोहरे की चादर से ढका रहा। ठंड से सबसे अधिक गरीब तबके के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं मजदूरी करने वाले मजदूर भी काफी परेशान दिखे। मझगईं इलाके में प्रशासन की तरफ से कहीं भी अलाव की व्यवस्था नहीं कराई गई है। जिससे राहगीर ठिठुरने को विवश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड
गोला गोकर्णनाथ। रात से सर्द हवाओं, सुबह घना कोहरा, दोपहर तक सूर्य देव के दर्शन न होने से शीत लहर का प्रकोप बढ़ गया है। जिससे बूढ़े, बच्चे, युवा गर्म कपड़ों में ढके, आग तापते हुए दिखाई दिए। सर्दी के मौसम में भीषण ठंड के कारण कार्यालयों में कामकाज, दुकानदारों की बिक्री और दैनिक मजदूरों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई है। सर्दी में बाहर निकलने वाले युवा, बच्चे महिलाएं कपड़ों से ढककर ही बाहर निकल सके। गांवों में ठंड से बचने में आग तापने के अलावा कोई रास्ता न दिखा। हालांकि दोपहर बाद कुछ धूप निकलने से लोगों को राहत मिली।

मंगलवार को पूरे दिन नही हुए सूर्यदेव के दर्शन
बिजुआ। कई दिनों से लगातार सूरज निकलने से मौसम में बदलाव आ गया था, लेकिन मंगलवार को एक बार फिर से कोहरा और पाला होने से सर्दी बढ़ गई, खेतों में काम कर रहे मजदूरों और बुजुर्ग-बच्चों को ज्यादा दिक्कत रही। शाम को ज्यादा सर्द मौसम रहा, लोगों ने बचाव के लिए आग का सहारा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed