फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The storm left the villages in darkness

Lakhimpur Kheri News: आंधी छोड़ गई गांवों से अंधेरा

Fri, 29 May 2026 11:17 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 29 May 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
The storm left the villages in darkness
टोल प्लाजा फीडर के पास टूटे पड़े खंभे व पेड़। संवाद
लखीमपुर खीरी/धौरहरा। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था अब भी पटरी पर नहीं लौट सकी है। आंधी के बाद धौरहरा, मैगलगंज, उचौलिया, पसगवां और मोहम्मदी क्षेत्र के गांवों में बिजली संकट बना हुआ है। कहीं खंभे टूटे हैं तो कहीं ट्रांसफार्मर फुंकने से आपूर्ति प्रभावित है। परेशान ग्रामीणों ने प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

धौरहरा, कफारा, टेकीकुंडा, अकठी और घुरघुट्टा बुजुर्ग समेत सैकड़ों गांवों में कटौती से लोग परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि 24 घंटे में मुश्किल से चार घंटे बिजली मिल रही है। पंखे, कूलर और पानी की मोटर बंद रहने से दिक्कतें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

सुखबसा उपकेंद्र के पांडेवारी फीडर की आपूर्ति पांच दिनों से प्रभावित है। ढकिया जोगी, अजेहरा, झिंगुरी पुरवा, पिपरिया, बरखेड़ा, बिजौलिया और खानपुर समेत 15 से अधिक गांव प्रभावित हैं। सहायक अभियंता ओमकार वर्मा ने बताया कि क्षतिग्रस्त खंभे ठीक कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमीरनगर के रसूलपुर का ट्रांसफार्मर बृहस्पतिवार शाम जल गया, जिससे आपूर्ति बाधित हो गई। उचौलिया में 90 घंटे बाद भी बिजली बहाल नहीं हो सकी है। पेयजल संकट के साथ कारोबार भी प्रभावित है। कर्मचारियों के अनुसार 33 केवी लाइन के छह खंभे टूटे हैं, जिन्हें खड़ा करने के लिए हाइड्रा की जरूरत है।
--------
पांच दिनों से ठप सप्लाई, ग्रामीणों में आक्रोश
मैगलगंज। औरंगाबाद विद्युत उपकेंद्र के टोल प्लाजा फीडर की आपूर्ति पांच दिनों से ठप है। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारी आपूर्ति सामान्य होने का दावा कर रहे हैं, जबकि गांवों में अंधेरा है। ई-रिक्शा चालक, व्यापारी और औद्योगिक इकाइयां प्रभावित हैं।

जेई शिव प्रकाश जोशी ने बताया कि फीडर की खराबी जल्द दूर कर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। संवाद
--------
बिजली संकट पर किसानों का प्रदर्शन
मोहम्मदी। भाकियू (टिकैत) के युवा विंग जिलाध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोनू यादव के नेतृत्व में किसानों ने मझिगवां फीडर पर प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंचे एसडीओ शुभम मौर्य ने बताया कि लो-वोल्टेज की समस्या दूर कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed