{"_id":"68d97c7531a888e5e60498fc","slug":"the-status-of-e-khasra-survey-improved-from-66th-to-39th-position-in-the-district-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-156894-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: ई-खसरा सर्वे की स्थिति सुधरी 66 से अब 39वें स्थान पर जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: ई-खसरा सर्वे की स्थिति सुधरी 66 से अब 39वें स्थान पर जिला
Sun, 28 Sep 2025 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 28 Sep 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जनपद में अब तक ई-खसरा पड़ताल सर्वे की स्थिति काफी खराब थी, लेकिन अब सुधार देखने को मिला है। पांच माह पहले जनपद प्रदेश में 66वें स्थान पर चला गया था, लेकिन मौजूदा समय 27 अंक सुधार के साथ 39वें स्थान पर आ गया है। जनपद में ई-खसरा को लेकर विशेष निगरानी की जा रही है। रोजाना समीक्षा होने के साथ ही शासन को रिपोर्ट भेजी जा रही है।
जनपद में 10,70,356 प्लॉटों का ई-खसरा पड़ताल यानी सर्वे होना है, जिसके सापेक्ष अब तक 5,04,849 का सर्वे किया जा चुका है। ई-खसरा सर्वे को लेकर शासन से काफी सख्ती है। पांच अक्टूबर तक शत-प्रतिशत काम पूरा करने का लक्ष्य है। इसको लेकर जिला प्रशासन काफी सख्त है।
लापरवाहों पर कार्रवाई भी की जा रही है। ई-खसरा सर्वे के लिए पंचायत सहायक, रोजगार सेवक, प्राविधिक सहायक, एटीएम, बीटीएम व निजी सर्वेयर लगाए गए हैं। उपकृषि निदेशक गिरीश चंद्र ने बताया कि पांच दिन पहले जनपद 66वें स्थान पर था, जो प्रगति करते हुए 39वें स्थान पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
डीएम प्रतिदिन शाम पांच बजे सभी एसडीएम, खंड विकास अधिकारियों, जिला पंचायत राज अधिकारी, उपायुक्त मनरेगा व उप कृषि निदेशक के साथ वीडियो कांफ्रेंस कर परिणाम देखती हैं। डीएम की सख्ती का ही असर है कि जनपद ने 27 पायदान की उछाल मारी है। संवाद