{"_id":"6aa9879f944239aaf60cb86c","slug":"the-stage-was-decorated-with-dance-moves-four-were-crowned-winners-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-185116-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: नृत्य की थिरकन से सजा मंच, चार बने विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: नृत्य की थिरकन से सजा मंच, चार बने विजेता
Tue, 15 Sep 2026 11:29 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
प्रतिभागियों को किया जा रहा पुरस्कृत। स्रोत: संस्था
लखीमपुर खीरी। जेसीआई जनसंपर्क सप्ताह के छठवें दिन सोमवार देर रात एकल नृत्य प्रतियोगिता ‘झंकार-डांस दिल से’ हुई। चार वर्गों में हुई प्रतियोगिता में 160 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
दिन में हुए ऑडिशन के बाद 47 प्रतिभागियों का चयन फाइनल के लिए किया गया। देर रात तक चले फाइनल में प्रतिभागियों ने नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
सीनियर वर्ग में तनिबा अली खान विजेता रहीं। कुहू सिंह राना द्वितीय और साक्षी कुरील तृतीय रहीं। माही गुप्ता और पलक मिश्रा को प्रोत्साहन पुरस्कार मिला। सीनियर विशेष वर्ग में प्रशान्त शर्मा विजेता और लविशा तिवारी उपविजेता रहीं। कमल गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे। कशिश पॉप और अनुष्का बाजपेयी को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
जूनियर विशेष वर्ग में पलाक्षी बुधराजा प्रथम, ख्याति खन्ना द्वितीय और श्रृष्टि सिंह तृतीय रहीं। काव्या श्रीवास्तव और दिया कश्यप को सांत्वना पुरस्कार मिला। जूनियर वर्ग में इशानी मिश्रा विजेता, वान्या अवस्थी उपविजेता और श्रेया भारद्वाज तृतीय रहीं। आरुष और अथर्व वर्मा को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया। सभी प्रतियोगियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल भी दिए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक योगेश वर्मा रहे। फाइनल में मुद्रिका मिश्रा, आरती श्रीवास्तव और आकांक्षा त्रिपाठी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस दौरान संस्था के सप्ताह संयोजक विश्वास सेठ, अध्यक्ष सचिन अग्रवाल, राजेश पटेल, कनिष्क बरनवाल, आर्येन्द्र पाल सिंह, विशाल सेठ, कुलदीप गुप्ता, तुषार गर्ग, अंकित मित्तल, अर्चित महेंद्र, अमर सिंह, कुमार उत्कर्ष, सौरभ गुप्ता, अर्जित अग्रवाल, विकास टंडन, अतिन गर्ग, रामजी पुरी, मनीष बरनवाल समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।