{"_id":"6a42ac26a9422b9fae0cd6bb","slug":"the-sports-complex-has-fallen-into-disrepair-due-to-its-failure-to-be-inaugurated-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-178647-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन नहीं होने से बदहाली ने पकड़ी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन नहीं होने से बदहाली ने पकड़ी रफ्तार
Mon, 29 Jun 2026 11:02 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 29 Jun 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
घास में गुम होता नजर आ रहा कॉम्प्लेक्स। संवाद
लखीमपुर खीरी। उद्घाटन ने जिस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की शुरुआत रोक दी, अब उसी की बदहाली ने रफ्तार पकड़ ली है। शहर के इकलौते राजकीय मैदान को आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बदलने पर 2.32 करोड़ रुपये खर्च किए गए, लेकिन निर्माण पूरा होने के करीब 10 माह बाद भी इसका उद्घाटन नहीं हो सका।
नतीजतन परिसर ताले में बंद है और रखरखाव के अभाव में करोड़ों रुपये की सरकारी संपत्तियां धीरे-धीरे खराब होने लगी हैं। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का मुख्य गेट लंबे समय से बंद है। परिसर में कई स्थानों पर तीन-तीन फुट ऊंची घास और झाड़ियां उग आई हैं। बच्चों के लिए लगाए गए झूले झाड़ियों में दब गए हैं। बैठने के लिए लगाई गई बेंच घास और खरपतवार से ढक गई हैं।
कई बिजली के खंभे और लाइटें जंग की चपेट में आने लगी हैं, जबकि स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के कुछ उपकरण भी उखड़ गए हैं। यदि समय रहते रखरखाव नहीं हुआ तो करोड़ों रुपये की सरकारी संपत्ति को और नुकसान पहुंच सकता है।
विज्ञापन
यह वही मैदान है, जहां सुबह-शाम बड़ी संख्या में बुजुर्ग टहलने आते थे, बच्चे खेलकूद करते थे और युवा क्रिकेट, फुटबॉल सहित अन्य खेलों का अभ्यास करते थे। यहां योग समेत अन्य कार्यक्रम भी आयोजित होते थे। जिले का स्पोर्ट्स स्टेडियम शहर से करीब सात किलोमीटर दूर गोला हाईवे स्थित लालपुर गांव में है। दूरी अधिक होने के कारण अधिकांश शहरवासी वहां नहीं जा पाते। ऐसे में शहर का यह एकमात्र राजकीय मैदान आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनने के बाद भी लोगों के उपयोग के लिए बंद पड़ा है।
स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण एमएलसी अनूप गुप्ता की निधि से कराया गया। 21 अक्तूबर 2023 को भूमि पूजन के बाद निर्माण कार्य शुरू हुआ। अगस्त 2025 तक निर्माण पूरा करा लिया गया। कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरईएस) रही और निर्माण जेई मनीष गिरि की देखरेख में कराया गया। संवाद
-- -- -- -- -- --
ये हैं सुविधाएं
स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बैडमिंटन कोर्ट, 800 मीटर रनिंग ट्रैक, 50 डिजाइनर लैंप वाली लाइटें, हाईमास्ट लाइटें, सीसी कैमरे, बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के झूले, सेल्फी प्वाइंट, बैठने के लिए बेंच और हरी घास विकसित की गई है। उद्देश्य शहरवासियों, खिलाड़ियों, बच्चों और बुजुर्गों को आधुनिक खेल और मनोरंजन सुविधाएं उपलब्ध कराना था। विभागीय सूत्रों का कहना है कि निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन उद्घाटन अब तक नहीं कराया गया।
-- -- -- -- -- -- --
उद्घाटन में देरी पर अलग-अलग दावे
स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के उद्घाटन में देरी को लेकर अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार, निर्माण कार्य में गड़बड़ी की शिकायत हुई है। वहीं कुछ सूत्रों का कहना है कि कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से कराया जाना प्रस्तावित है, लेकिन उनका समय नहीं मिल पाया। इन दोनों दावों की किसी जिम्मेदार अधिकारी ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फिलहाल उद्घाटन में देरी का आधिकारिक कारण सामने नहीं आया है।
-- -- -- -- -- -- --
अधिकारियों से नहीं मिला जवाब
इस संबंध में अधिशासी अभियंता हेमंत सक्सेना से फोन और व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने न फोन रिसीव किया और न ही कोई जवाब दिया।
-- -स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रह गई है। पूरी तरह से कार्य पूरा है। 22 मार्च को हमारी ओर से माध्यमिक शिक्षा विभाग को हैंडओवर भी कर दिया है। अब विभाग अपने अधिकारियों के दिशा निर्देश का इंतजार कर रहा है। उम्मीद है अगस्त में इसका उद्घाटन कर दिया जाएगा। उद्घाटन की तिथि घोषित होने से 10 दिन पहले ही पूरा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स एकदम साफ-सुथरा और चमकता हुआ दिखाई देगा।
-अनूप गुप्ता, एमएलसी
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
हमारे पास स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाने की जिम्मेदारी थी, जो समय पर बनाकर दे दिया। राजकीय इंटर कॉलेज को हैंडओवर भी हो चुका है। उद्घाटन से संबंधित हमारा कोई भी वास्ता नहीं है।
-मनीष गिरि, जेई, आरईएस
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
मौजूदा समय में मुख्यमंत्री मिनी स्टेडियम कार्य भी जीआईसी मैदान में चल रहा है। इसका काम एक साल में पूरा होना है। नगर पालिका की पाइप लाइन शिफ्टिंग की वजह से काम में विलंब हो रहा है। इसके लिए शासन को लिखा गया है।
जागत सिंह, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज लखीमपुर खीरी