फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The speed of cutting of Ghaghra river in Bachepara stopped, land cutting continues

बाछेपारा में घाघरा नदी के कटान की रफ्तार थमी, भू कटान जारी

Wed, 11 Aug 2021 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
The speed of cutting of Ghaghra river in Bachepara stopped, land cutting continues
धौरहरा। तहसील क्षेत्र के रमियाबेहड़ के बाछेपारा गांव में घाघरा नदी का कटान कुछ धीमा पड़ा है, लेकिन भू कटान अब भी जारी है। तहसील प्रशासन राहत के नाम पर कटान पीड़ितों को पिपिया और तिरपाल बांट रहा है।
विज्ञापन

बीते दिनों घाघरा नदी बाछेपारा, गोड़ियनपुरवा, बगहा, मोटेबाबा सहित आसपास के गांवों में कटान कर कृषि योग्य भूमि सहित घरों को निगल रही थी। कटान की जद में आए ग्रामीण अपने खून पसीने की कमाई से बनाए गए अपने आशियानों को खुद ही तोड़कर सुरक्षित स्थानों को पलायन कर रहे थे।
विज्ञापन

नदी ईसानगर के कैरातीपुरवा, लौकाही मल्लापुर में अभी कटान कर रही है। अब तक सैकड़ों बीघा फसल लगी भूमि नदी में समा चुकी है। बीते पंद्रह दिनों से शुरू हुए घाघरा नदी के कटान से बाछेपारा में घाघरा नदी में अम्बेडकर पार्क सहित करीब 105 घर नदी में समा गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार से सहायक अभियंता बीडी गौतम की देखरेख में घाघरा नदी में परक्यू पाइन में जंगल झाड़ी भरकर, बल्ली पाइलिंग सहित बोरियों में रोड़ा भरकर डालने का काम युद्धस्तर पर शुरू किया गया। बड़े स्तर पर किए गए काम की मेहनत रंग लाई और बाछेपारा में हो रहा नदी का तेज कटान कम हो गया।

नदी का कटान रोकने के लिए परक्यू पाइन, बल्ली पाइलिंग आदि काम करवाए जा रहे हैं, जिससे नदी ने कटान कम किया है। निरंतर काम करवाया जा रहा है। कटान रोकने को हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
- बीडी गौतम, सहायक अभियंता बाढ़ खंड शारदानगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed