{"_id":"619bebaa81826851c6508d7d","slug":"the-spaniards-celebrated-mulayam-singh-s-83rd-birthday-by-cutting-a-cake-lakhimpur-news-bly4669259146","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपाइयों ने केक काटकर मनाया मुलायम सिंह का 83वां जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपाइयों ने केक काटकर मनाया मुलायम सिंह का 83वां जन्मदिन
विज्ञापन
जन्मदिन मनाते सपाई।
लखीमपुर खीरी। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्म दिन लोहिया भवन में सादगी के साथ मनाया गया। कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में जिलाध्यक्ष रामपाल यादव ने केक काटकर खुशियां मनाईं। सभी ने मुलायम सिंह यादव के दीर्घायु होने की कामना की।
सपा जिलाध्यक्ष रामपाल यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव देश के ऐसे नेता के रूप में जाने जाते हैं जिन्होंने साधारण किसान परिवार से निकलकर देश और प्रदेश की राजनीति में अपनी पहचान बनाई। सपा कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल बांटे। इस मौके पर एमएलसी शशांक यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल महासचिव अंसार महलूद, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश बाजपेयी, पूर्व विधायक उत्कर्ष वर्मा, रामसरन, सयुस के राष्ट्रीय महासचिव मुन्ना यादव, अशोक कश्यप, पारुल गुप्ता, तृप्ति अवस्थी आदि मौजूद रहे। कस्ता 143 विधान सभा प्रभारी व पूर्व वैज्ञानिक डॉ. श्रीकृष्ण राज, पूर्व मंत्री बंशीधर राज आदि ने भी शुभकामनाएं दीं।
पलियाकलां। मुलायम सिंह यादव के 83वें जन्मदिन पर शहर के समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। कार्यकर्ताओं ने 2022 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी की सरकार बनाने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह यादव के लिए लंबी उम्र की कामना की। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष महमूद हुसैन खां, इफ्तिखार अहमद, ज्ञान सिंह बंजारा, अनीता यादव, नरेश यादव, जावेद अख्तर, फुरकान अंसारी, अरूण मौर्य, राजा खान, गुरप्रीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। सपाइयों ने सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव का 83वां जन्मदिन केक काटकर मनाया और उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष शेर सिंह यादव, पूर्व विधायक विनय तिवारी, विजय पाठक, शिवनंदन वर्मा, जहीर खान, आकाश लाला, रासिक तिवारी आदि मौजूद रहे।
बिजुआ। पडरिया तुला में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सपा कार्यालय पर मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन केक काटकर तथा फल बांटकर मनाया। जन्मदिन मनाने वालों में प्रमुख रूप से सपा नेता कमलेश कश्यप, गौतम, रामजीत सिंह आदि मौजूद रहे। भीरा समाजवादी पार्टी कार्यालय पर भी सपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मुलायम सिंह का जन्म दिन मनाया।
मोहम्मदी। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया गया। सपा कार्यालय पर विधानसभा अध्यक्ष सुरेश पाल सिंह यादव, सचिव सगीर आलम सिद्दीकी व कार्यकर्ताओं ने केक काटकर और एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया और उनकी लंबी उम्र की कामना की।
मझगईं। इलाके के नौगवां में मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन संकल्प दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान सपाइयों ने केक भी काटा।
निघासन। कस्बे के सिंगाही रोड पर मुलायम सिंह का जन्मदिन केक काटकर और फल वितरण कर मनाया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल, पूर्व विधायक आरएस कुशवाहा, पूर्व चेयरमैन कयूम, धनीराम मौर्य, हिमांशु पटेल ने उनके लंबी उम्र की कामना की। उसके बाद आरएस कुशवाहा ने सीएचसी में मरीजों को फल वितरण किया।
मुलायम के जन्मदिन पर सपा ने निकाली साइकिल रैली
मितौली। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर पूर्व विधायक सुनील लाला की अगुवाई में मितौली कस्बे से साइकिल रैली निकाली गई। जोरदार नारेबाजी के साथ साइकिल यात्रा बेहजम पहुंची। यहां पर बाबा गौरी शंकर मंदिर परिसर में 51 किलो का केक काटकर नेताजी का धूमधाम के साथ जन्मदिन मनाया गया। साइकिल रैली के दौरान विधानसभा अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह वीरू, पूर्व ब्लाक प्रमुख रामखेलावन छोटे, जिला उपाध्यक्ष राजेश पाल, गौरव शुक्ला, सीमू खान, मुवस्सिर अंगू, वहाब नरेश पाल, प्रवीण यादव, सतनाम सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
नौगवां में संकल्प दिवस के रूप में मनाया जन्मदिन

मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के प्रदेश सचिव दिलीप ओझा की तरफ से नौगवां में मुलायम सिंह यादव का 83वां जन्मदिन संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। जिसमें आने वाले विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनाने पर भी जोर दिया गया। इस दौरान यहां जिला उपाध्यक्ष अरुण मौर्या, जिला सचिव जफर अहमद टीटू, ललित, अताउर रहमान खान, फुरकान अंसारी, इफ्तिखार अहमद, ज्ञान सिंह, मोईन खान, रामबहादुर यादव, राधेश्याम, युनुस, मुश्ताक, लवकुश, आजाद आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।