{"_id":"574ee9574f1c1b02091098e2","slug":"the-sit-in-directly-assessing-public-grievances-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो/ओयल-खीरी।
Updated Wed, 01 Jun 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क निर्माण के नाम पर दुकानें उजाड़ने का विरोध
कांग्रेस के धरने में शामिल हुए व्यापारी और नागरिक
सीतापुर-लखीमपुर राजमार्ग को फोरलेन बनाने की मंजूरी के बाद निर्माण की जद में आने वाले मकान, दुकान और गुमटी खोखे हटाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ओयल कस्बे में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। धरने का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेंद्र बहादुर सिंह ने किया। धरने में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद जफर अली नकवी मौजूद रहे। धरने में कस्बे के व्यापारी और आम नागरिक भी शामिल हुए।
फोरलेन सड़क निर्माण की मंजूरी के बाद विभाग ने कस्बावासियों को निर्माण क्षेत्र में आने वाली दुकानों मकानों और गुमटी खोखों को हटाने के लिए एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है। इससे कस्बे में खलबली मच गई है। कस्बावासियों का कहना है कि इतने कम समय में हम अपनी दुकानें कहां पर विस्थापित करें। तमाम लोग घर से बेघर हो जाएंगे। इसी के चलते कस्बा ओयल के व्यापारियों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया।
धरना सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद जफर अली नकवी ने कहा कि फोरलेन सड़क निर्माण से पुरानी बसावटें प्रभावित हो रही है। सड़क परियोजना की डिजाइन बनाते समय उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग अधिनियम के प्रावधानों की अनदेखी की है। कांग्रेस पार्टी इसका कड़ा विरोध करती है।
विज्ञापन
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि सामाजिक आकलन, सामाजिक आर्थिक गणना के अनुसार होना चाहिए जो स्पष्ट नहीं है। परियोजना की भूमि पर प्रभावित लोग किस श्रेणी और वर्ग के हैं तथा उन पर क्या प्रभाव पड़ेगा और कितनी जनसंख्या प्रभावित होगी यह स्पष्ट नहीं किया गया है। कहा, कांग्रेस सड़क निर्माण की विरोधी नहीं है लेकिन लोगों के घर और व्यापार उजाड़ने का कांग्रेस कड़ा विरोध करेगी।
दोपहर बाद करीब दो बजे एसडीएम सदर धरनास्थल पर पहुंचे जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद जफर अली नकवी के नेतृत्व में उन्हें सात सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर कैप्टन मोनिस नकवी, लखीमपुर ब्लाक अध्यक्ष विपिन बिहारी शुक्ला, ओयल नगर अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, लतीफ अहमद, कैलाश रस्तोगी, साकिर अली, मयंक बरनवाल, अनीत गुप्ता, विनोद रस्तोगी, हाफि ज खां, रमेश गुप्ता, राकेश गुप्ता, रघुनंदन, अनूप गुप्ता, दिनेश शाह, अब्दुल खा, गोपाल सहाय आदि मौजूद रहे।