फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The severity of cold increased further... the maximum temperature dropped by three and a half degrees

Lakhimpur Kheri News: सर्दी का सितम और बढ़ा... साढ़े तीन डिग्री लुढ़का अधिकतम पारा

Wed, 17 Dec 2025 11:00 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 17 Dec 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
The severity of cold increased further... the maximum temperature dropped by three and a half degrees
शहर में दोपहर को इस तरह गर्म कपड़ों में ठंड से बचाव करते नजर आए लोग। संवाद
लखीमपुर खीरी। सर्दी का सितम बुधवार को और बढ़ गया। मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को अधिकतम पारा साढ़े तीन डिग्री लुढ़ककर 20 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जिससे पूरा दिन गलन से लोग कांपते रहे। शीतलहर और कोहरे का असर भी पूरे दिन बना रहा। न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। मौसम विभाग ने बुधवार को शीत दिवस घोषित करने के साथ ही रेड अलर्ट भी रखा।
विज्ञापन


मंगलवार के बाद बुधवार को भी सुबह से ही कोहरे की चादर शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में छाई दिखी। सुबह 10 बजे के बाद कोहरा कुछ हल्का तो हुआ, पर पूरी तरह से मौसम साफ नहीं हो पाया। पूरे दिन हल्की गति से ठंडी हवा चलती रही, जिससे बढ़ी सर्दी के कारण लोगों को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। लोग सड़कों के किनारे अलाव तापते दिखाई दिए। सामान्य दिनों की अपेक्षा बाजार और सड़कों पर आवाजाही भी कुछ कम हुई है।
विज्ञापन

मौसम के सर्द मिजाज में आने वाले पांच दिनों तक राहत मिलने के आसार कम ही हैं। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, इन पांच दिनों में अधिकतम तापमान 20 से 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। साथ ही घना कोहरा भी छाया रहेगा। मौसम विभाग ने 18 और 19 दिसंबर को यलो अलर्ट जारी करने के साथ ही शीत दिवस भी घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 दिसंबर को घना कोहरा पड़ने के पूर्वानुमान के चलते ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। 21 और 22 दिसंबर को भी घने कोहरे की संभावना के चलते मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान के मुताबिक, 23 दिसंबर को कोहरे से हल्की राहत मिल सकती है, जिसके सुबह ही छाए रहने की संभावना है। इसके चलते फिलहाल 23 दिसंबर के लिए मौसम विभाग ने अभी कोई चेतावनी जारी नहीं की है।

स्कूलों के समय में किया गया बदलाव

लखीमपुर खीरी।
भीषण ठंड को देखते हुए जिले में कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। बुधवार को डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि ठंड और कोहरे को देखते हुए कक्षा एक से 12 तक के सभी बोर्डों (बेसिक शिक्षा परिषद, माध्यमिक शिक्षा परिषद, सीबीएसई व आईसीएसई) के विद्यालयों का संचालन सुबह 10 बजे से किया जाएगा। संवाद


अलाव जलवाने की मांग

लखीमपुर खीरी।
फत्तेपुर क्षेत्र में दो दिनों से हो रही कड़ाके की सर्दी से जनजीवन प्रभावित हुआ है। मंगलवार से शुरू हुई कड़ाके की सर्दी व कोहरे से बुधवार को आसमान ढका रहा। मंगलवार व बुधवार दो दिन से सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत बुजुर्ग व बच्चों को हो रही हैं। कड़ाके की सर्दी के बावजूद कस्बा फत्तेपुर में अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। ग्रामीणों ने यहां अलाव जलवाने की मांग प्रशासन से की है। संवाद

शहर में दोपहर को इस तरह गर्म कपड़ों में ठंड से बचाव करते नजर आए लोग। संवाद

शहर में दोपहर को इस तरह गर्म कपड़ों में ठंड से बचाव करते नजर आए लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed