{"_id":"5f4c50f8903e0de094f1ca84b9b51372","slug":"the-second-phase-of-polling-today-preparations-complete-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे चरण का मतदान आज, तैयारियां पूरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे चरण का मतदान आज, तैयारियां पूरी
लखीमपुर खीरी।
Updated Tue, 01 Dec 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
दूसरे चरण के मतदान की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार को कुंभी, बांकेगंज, बिजुआ और फूलबेहड़ के ब्लाक मुख्यालयों से पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों पर रवाना कर दिया गया। जहां सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो जाएगा। गोला गोकर्णनाथ। कुंभी/गोला ब्लाक मुख्यालय पर सुबह से ही मतदानकर्मियों की आमद शुरू हो गई थी। मतदानकर्मी काउंटरों पर सूचियां देखकर मतदान केंद्रों के लिए मतपेटी लेकर रवाना हो गए।
मतदान कर्मियों को ब्लाक मुख्यालय से मतपेटियों को ले जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार को सुबह से ही मतदानकर्मियों ने ब्लाक मुख्यालय पर आकर मतपेटियों का निरीक्षण कर चुनाव सामग्री प्राप्त की और मिलान किया। यहां महिला मतदान कर्मियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। खासकर वह महिलाएं जिनकी गोद में छोटे बच्चे थे, चुनाव कार्यों के साथ उन्हें बच्चों को भी संभालना पड़ा।
बिजुआ। बिजुआ में 90 मतदान केंद्रों के 246 बूथों पर 79 प्रधान और 352 सदस्य पदों के लिए मंगलवार को वोट डाले जाएंगे। चुनाव संपन्न कराने के लिए 984 मतदानकर्मियों को रवाना किया गया है। बिजुआ में प्रधान के कुल 80 पद में से एक पद पर और पंचायत सदस्य के कुल 1036 पदों पर 672 सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए हैं।
विज्ञापन
बीडीओ अशोक कुमार और आरओ एसपी वर्मा ने बताया ग्राम प्रधानी के चुनाव के लिए बिजुआ के कुल 180 ग्राम पंचायतों में एक ग्राम सभा में एकल नामांकन के चलते अब 79 ग्राम पंचायत में चुनाव होना है। इस बार एक हजार से ज्यादा वोटर वाले बूथ पर पांचवां मतदानकर्मी लगाया गया है। वहीं एसओ ब्रजराज यादव ने बताया कि बिजुुआ ब्लाक के भीरा थाना क्षेत्र में छह बूथ अतिसंवेदनसील प्लस व आठ अतिसंवेदनशील की श्रेणी में हैं। इन बूथों पर अतिरिक्त फोर्स लगा है।
बांकेगंज। ब्लाक क्षेत्र की 50 पंचायतों में प्रधान और सदस्य पद पर मतदान के लिए सोमवार को पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। इस दौरान चुनाव ड्यूटी को लेकर काउंटरो पर महिला और पुरूष मतदानकर्मियों की भारी भीड़ जमा हो गई। ब्लाक में चुनाव कार्य में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों ने 243 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियों को मतपेटी और निर्वाचन सामग्री देकर संबंधित मतदेय स्थलों के लिए रवाना किया।
इससे पहले प्रांगण में न्याय पंचायतवार बनाई गईं टेबिलों से ग्राम पंचायतवार समस्त बूथों पर पीठासीन अधिकारियों को एडीओ पंचायत गोर्वधन प्रसाद राणा ने उनके मतदेय स्थलों की जानकारी दी। ड्यूटी को लेकर महिला कर्मियों में अफरा-तफरी मची रही। पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान चुनाव व्यवस्थापक बीडीओ भूषण कुमार और रिटर्निंग अफसर मोहम्मद आसिफ ने चुनाव ड्यूटी के लिए बनाए गए काउंटरों का जायजा लिया।
चुनाव ड्यूटी में लगे कुछ मतदान कर्मियों ने ब्लाक मुख्यालय से चुनाव सामग्री के साथ मतदान के लिए मिली मतपेटियों को उठाने में आई दिक्कत के चलते बाहर खड़े बच्चों को पैसे का लालच देकर उनके वजन से अधिक भारी भरकम मतपेटियों की ढुलाई कराई। इन बच्चों से ब्लाक मुख्यालय प्रांगण से तकरीबन तीन सौ मीटर दूरी पर मेला ग्रांउड में खड़े वाहनों तक मतपेटियां ढुलाई गई।