फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The scorching sun is making people sweat, fever patients are on the rise

Lakhimpur Kheri News: तेज धूप छुड़ा रही पसीना, बुखार के मरीज बढ़े

Sun, 16 Mar 2025 12:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
The scorching sun is making people sweat, fever patients are on the rise
लखीमपुर खीरी। मार्च का पखवाड़ा बीतने के साथ ही मौसम में बदलाव हो रहा है। दिन में तेज धूप अब लोगों को सता रही है। रात में भी गर्मी होने से लोग पंखा चलाकर सो रहे हैं। मौसम में बदलाव से जुकाम, बुखार व पेट संबंधी समस्याओं के मरीज बढ़ गए हैं। अस्पताल में ऐसे मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग ने रविवार को आंधी चलने और बिजली कड़कने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। दिन भर बादल छाए रहने के अलावा हल्की बारिश होने की भी संभावना मौसम विभाग ने जताई है।
विज्ञापन

होली के बाद मौसम में अचानक बदलाव हुआ है। शनिवार को अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को बदली के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इससे लोगों को कुछ राहत मिलने के आसार हैं। हालांकि इन दिनों जहां लोग तेज धूप से परेशान हैं। वहीं रात में भी मौसम गर्म हो रहा है।
विज्ञापन

उधर, गर्म मौसम होने से मच्छर भी पनपने लगे हैं। मच्छरों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। मच्छरों की वजह से लोगों की रात की नींद हराम हो रही है। अचानक बढ़ी गर्मी व बदलते मौसम से खांसी, जुकाम, बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी हुई है। होली के कारण शनिवार को जिला अस्पताल में सामान्य दिनों की अपेक्षा मरीजों की संख्या कम रही। हालांकि 483 मरीजों की ओपीडी में अधिकांश खांसी, जुकाम, बुखार व पेट संबंधी मरीज इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों का कहना है कि मौसम में उतार-चढ़ाव से लोगों को ऐसी समस्याएं आती हैं। इसलिए लापरवाही न बरतें। बाहर की चीजों को खाने से परहेज करें। घर पर बनी चीजों को खाएं। शरीर में पानी की कमी न होने दें। साथ ही मच्छरों से बचने के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed