फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The route of e-rickshaws was decided but no stand could be made, traffic jam is happening

Lakhimpur Kheri News: ई-रिक्शों का रूट तय हुआ न बन सका कोई स्टैंड, लग रहा जाम

Sat, 13 Sep 2025 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
The route of e-rickshaws was decided but no stand could be made, traffic jam is happening
रोडवेज बस स्टेशन के सामने लगा जाम। संवाद
लखीमपुर खीरी। शहर में ई-रिक्शों की बढ़ती संख्या जहां आमजन के लिए सुलभ आवागमन का साधन बनी है, वहीं जिम्मेदार विभागों की अनदेखी ने इसे अव्यवस्था में बदल दिया है। ई-रिक्शों का न तो अब तक कोई रूट ही तय हो पाया है। न ही कोई स्थायी स्टैंड बनाया गया। नतीजतन चालक मनमाने ढंग से जहां-तहां यात्रियों को बैठाने और उतारने का काम कर रहे हैं। इससे शहर की सड़कों पर जाम की स्थिति आम हो गई है।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि नगर पालिका और यातायात विभाग की उदासीनता ने समस्या को और बढ़ा दिया है। आमतौर पर देखा जाता है कि स्कूली समय और बाजारों में भीड़ के वक्त ई-रिक्शों की मनमानी से लंबा जाम लग जाता है। कई बार एंबुलेंस और अन्य जरूरी वाहन भी जाम में फंस जाते हैं। चालकों के लिए कड़ी गाइडलाइन बनाई जानी चाहिए ताकि व्यवस्था कायम रह सके। यदि जिम्मेदार विभाग समय रहते इस ओर कदम नहीं उठाते, तो आने वाले दिनों में शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा सकती है।
विज्ञापन


छह माह पहले पालिका ने तय किए थे रूट


करीब छह माह पहले नगर पालिका प्रशासन ने घोषणा की थी कि शहर में ई-रिक्शों के संचालन के लिए रूट तय किए जाएंगे। प्रमुख स्थानों पर स्टैंड बनाए जाएंगे। हालांकि नगर पालिका ने ई-रिक्शा पर नंबर डाले और रूट तय भी किया, लेकिन लापरवाही के कारण यह योजना आज तक कागजों से बाहर नहीं निकल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालात यह हैं कि चालक बिना किसी नियंत्रण के धर्मशाला चौराहा, नौरंगाबाद चौराहा, मेला चौराहा, बस स्टैंड, फ्लाई ओवर, रेलवे स्टेशन, मुख्य बाजार और अस्पताल जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में मनमर्जी से खड़े हो जाते हैं। इससे न सिर्फ राहगीरों को दिक्कत होती है बल्कि ट्रैफिक पुलिस को भी बार-बार दखल देना पड़ता है। लोगों का कहना है कि ई रिक्शा चालकों को नियंत्रित करने के लिए नगर पालिका को जल्द से जल्द तय रूट और स्टैंड लागू करना चाहिए।


जहां भी ई-रिक्शा बेतरतीब खड़े होते हैं या उनकी वजह से जाम लगता है, उस जगह हमारी टीम पहुंचती है और कार्रवाई कर उन्हें सीज करती है। जाम लगने नहीं दिया जाता है। बाकी नगर पालिका रूट तय कर दे, उनके द्वारा बनाए गए जोन में चलेंगे उसका पालन हम सख्ती से कराएंगे। - सचिन गंगवार, यातायात प्रभारी

रोडवेज बस स्टेशन के सामने लगा जाम। संवाद

रोडवेज बस स्टेशन के सामने लगा जाम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed