{"_id":"58a32f444f1c1b564fd8463b","slug":"the-roof-of-the-voting-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटिंग का आसमान छूने का दिन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोटिंग का आसमान छूने का दिन आज
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Tue, 14 Feb 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वोट प्रतिशत बढ़ाने को लेकर संजीदा रहा जिला प्रशासन
जिले में बुधवार को मतदान का दिन है। आज के दिन मतदान अधिक से अधिक हो इसके लिए चुनाव आयोग से लेकर जिला प्रशासन, समाजसेवी संस्थाओं, स्कूली छात्रों ने मतदाताओं को वोट डालने के लिए जागरूक करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सामाजिक संगठनों ने जागरूक मतदाताओं के साथ गोष्ठियां कर जागरूकता रैली निकाली। कॉलेज व स्कूल के छात्रों ने पोस्टर, निबंध प्रतियोगिता करके लोगों से वोट डालने की अपील की। डीएम आकाशदीप ने पतंगबाजी और क्रिकेट मैच प्रतियोगिता के माध्यम से मतदाताओं से वोट डालने की अपील की। आकंाक्षा समिति की सदस्यों ने गांवों में चौपाल लगाकर महिलाओं को वोट डालने की प्रेरणा दी। मतदाताओं के पास पिछले विधानसभा चुनाव का रिकार्ड तोड़ने का मौका है। 2012 के चुनाव में सदर विधानसभा सीट को छोड़कर अन्य सभी सीटो पर मतदान का प्रतिशत 65 प्रतिशत तक रहा था। वहीं इस बार जिला निर्वाचन अधिकारी ने पिछले साल का रिकार्ड टूटने की उम्मीद लगा रखी है।
लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए करें मतदान
स्कूली बच्चों ने रैली निकालकर किया जागरूक
बांकेगंज। बुधवार को विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक वोट डालने के लिए निजी स्कूलों ने जागरूकता अभियान चलाया। इसी कड़ी में बांकेगंज ब्लाक क्षेत्र के रोशननगर स्थित मदरसा गुलशन-ए-मदीना और बाबरपुर- बरगदिया में सिद्धार्थ इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने रैली निकालकर लोगों से लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए हर हाल में मतदान करने की अपील की। स्कूलों के विद्यार्थियों ने मतदाताओं को आह्वान किया कि वे जलपान और भोजन बाद में करें, पहले मतदान करने जाएं। ग्रामीणों ने बच्चों की बातों पर ध्यान देकर मतदान करने का संकल्प लिया। इस मौके पर प्रिंसिपल रवि भास्कर, नसीम अख्तर, विनोद कुमार, खलीक अहमद खां, वारूणी शुक्ला, विनीता सिंह, ज्योति गुप्ता भी मौजूद रहे।
गोला गोकर्णनाथ। राजकीय हाईस्कूल अहमदनगर में मतदान के पूर्व छात्रों ने अपने अभिभावकों, पड़ोसियों को शत प्रतिशत मतदान करने को प्रेरित करने की शपथ दिलाई। शिक्षक सतीश मिश्रा ने ‘हो न पाए कोई खोट, मम्मी पापा डालें वोट’ पंक्ति से विद्यार्थियों को यह संकल्प दिलाया कि वह अपने परिवार, समाज आदि के लोगों को 15 फरवरी को अनिवार्य रूप से मतदान केंद्र पर भेजकर शत प्रतिशत मतदान कराए। प्रधानाचार्य सिनोद कुमार, शिक्षक अनुपम भारद्वाज समेत सभी विद्यार्थियों मौजूद रहे।
विज्ञापन
प्रबुद्धजन बोले, मतदान करना न भूलें.....
मतदान की जिम्मेदारी समझें मतदाता
लोकतंत्र को सफल बनाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी यह है कि शत प्रतिशत मतदान हो। लोकतंत्र के प्रति बड़ी जिम्मेदारी को लोगों को समझना और निभाना चाहिए। लोग खुद मतदान करें और दूसरों को भी प्रेरित करें।
-डॉ निरुपमा अशोक, प्राचार्य, भगवानदीन आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय
अपना कर्तव्य निभाएं
संविधान में सरकार चुनने का अधिकार जनता को दिया गया है। अपने इस अधिकार को समझते हुए मतदान के कर्तव्य को अवश्य निभाना चाहिए। तभी वांछित सरकार बन सकती है। मतदान न करने वाले को चुनी हुई सरकार पर टिप्पणी करने का भी अधिकार नहीं है।
-डॉ डीएन मालपानी, प्राचार्य, वाईडी पीजी कॉलेज, लखीमपुर
न भूलें मतदान करना
आज मतदान करना न भूलें। मतदान के बाद दूसरा काम करें। अपने पास-पड़ोसियों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।
-विशाल सेठ, संचालक-सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज, लखीमपुर
मतदान संवैधानिक अधिकार
मतदान संवैधानिक अधिकार है। हर व्यक्ति आज अपने इस अधिकार का प्रयोग अवश्य करें। हम आज मतदान करेंगे तो कल अच्छा होगा।
-अजय शुक्ल, सदस्य एवं पूर्व चेयरमैन, बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश
प्रशासन की अपील
खुद करें और दूसरों को भी वोटिंग के लिए प्रेरित करें
रिकार्ड तोड़ मतदान कर जागरूक नागरिक होने का परिचय दें। प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुबह उठकर पहले मतदान करें, फिर जलपान। साथ ही अपने आसपास के लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें।
-आकाशदीप, डीएम
निडर होकर करें मतदान
जिले में शांतिपूर्ण मतदान के लिए चाकचौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सुबह सबसे पहले निडर होकर बूथ पर मतदान करने जाएं। साथ ही वोट डालने के लिए दूसरे को भी प्रेरित करें।
-मनोज कुमार झा, एसपी।
2012 विधान सभा चुनाव में मतदान प्रतिशत
पलिया-64.03
निघासन-64.31
गोला 64.68
श्रीनगर 64.95
धौरहरा-68.31
लखीमपुर-58.27
कस्ता- 66.98
मोहम्मदी- 66.12