{"_id":"6a25b327c3cc7aa560049c5e","slug":"the-roads-of-nighasan-will-be-rejuvenated-at-a-cost-of-three-crores-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-177005-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: तीन करोड़ की लागत से निघासन की सड़कों का होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: तीन करोड़ की लागत से निघासन की सड़कों का होगा कायाकल्प
Sun, 07 Jun 2026 11:36 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 07 Jun 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
निघासन कस्बे के सुभाष नगर वार्ड संख्या 15 में जर्जर सड़क। संवाद
- फोटो : सांकेतिक
निघासन। नगर पंचायत में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से सड़क, नाली और अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द निर्माण कार्य शुरू होगा।
ईओ दिनेश शुक्ला ने बताया कि चंद्रगुप्त नगर, अशोक नगर, गोविंदपुरी, शास्त्री नगर, लक्ष्मी नगर, कृष्णा नगर, गांधी नगर, आंबेडकर नगर, नानक नगर, पटेल नगर, इंद्रपुरी और अटल नगर समेत विभिन्न वार्डों में सीसी सड़क व नाली निर्माण कराया जाएगा। पलिया रोड और झंडी रोड पर आरसीसी नालियों का निर्माण भी प्रस्तावित है।
पटेल नगर में सार्वजनिक स्थल पर बाउंड्रीवाल, गेट, इंटरलॉकिंग और ओपन जिम का निर्माण कराया जाएगा। पलिया रोड स्थित चांदनी मेडिकल स्टोर से राना बीज भंडार तक तथा निघासन चौराहा-झंडी रोड पर आरसीसी नाली निर्माण भी योजना में शामिल है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
नगर के विभिन्न वार्डों में सड़क और नाली निर्माण के लिए कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। निर्माण शुरू होने के बाद प्राथमिकता के आधार पर सभी स्वीकृत कार्य पूरे कराए जाएंगे।
-दिनेश शुक्ला, अधिशासी अधिकारी